फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sav ka post mortem

6 माह बाद बालक का शव उखाड़कर पोस्टमार्टम

Fri, 12 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
sav ka post mortem
बांदा/गिरवां। छह माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मरे चार वर्षीय बालक के शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया है। दुघर्टना के बाद बालक के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफना दिया था। बाद में बालक की मां ने ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

आरोपी चालक मृतक बालक का रिश्ते में चाचा बताया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के गिरवां गांव में 10 जुलाई 2020 को शिवकरन का चार वर्षीय पुत्र बाबू की घर के नजदीक खेलते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर चालक और मृतक बालक के परिजनों के बीच आपस में समझौता होने पर पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया गया था, लेकिन मृतक की मां कुसुम कली ने 24 नवंबर 2020 को ट्रैक्टर चालक शिवविलास के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी चालक बालक का खानदानी चाचा बताया गया है। एसडीएम नरैनी के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में बालक का शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम कराया है। गिरवां थाना उप निरीक्षक केएस मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed