फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sarkar Sporting Club beat Sudhir Club by five wickets

Banda News: सरकार स्पोर्टिंग क्लब ने सुधीर क्लब को पांच विकेट से हराया

Mon, 05 Jun 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sarkar Sporting Club beat Sudhir Club by five wickets
बांदा। ओरन कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में चल रहे जय मां त्रिलोचनी क्रिकेट टूर्नामेंट में सरकार स्पोर्टिंग क्लब ने सुधीर स्पोर्टिंग क्लब को पांच विकेट से शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच उदय बने। उन्होंने टीम के लिए 27 रनों की पारी और दो विकेट लिए। इस टूर्नामेंट के आयोजक राजनरायण द्विवेदी हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में सरकार स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी चुनी। सुधीर स्पोर्टिंग क्लब को 15 ओवर में 159 रनों पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरकार स्पोर्टिंग क्लब ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य को प्राप्त करते हुए जीत हासिल कर ली। कस्बे में चल रहे इस टूर्नामेंट में आसपास के गांवों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम को लेकर प्रतिभाग कर रहे हैं। मैच में अंपायर की भूमिका धीरेंद्र और विनय ने निभाई। कमेंट्री राजीव ने की। टूर्नामेंट का संचालक धीरेंद्र द्विवेदी कर रहे हैं। व्यवस्थापक मंडल में अमित, कोमल, शिवम, सुमित, रोहित, सिंघम यादव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed