{"_id":"65035296f00cc5b7590216cc","slug":"saraf-was-beaten-and-robbed-after-accusing-him-of-molestation-banda-news-c-212-1-sknp1006-2495-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सराफ को छेड़खानी का आरोप लगाकर पीटा और लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सराफ को छेड़खानी का आरोप लगाकर पीटा और लूटा
Fri, 15 Sep 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
बांदा। छेड़खानी का आरोप लगाकर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सराफा व्यापारी की बाइक रोककर उसे पीटा और फिर उसके पास से डेढ़ लाख रुपये नकद व साढ़े तीन लाख कीमत के बने सोने-चांदी के जेवर लेकर नरैनी की तरफ भाग निकले थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका अवस्थी ढाल मोहल्ला निवासी अनिल सेन (32) ने बताया कि वह करीब दो साल से शहर के सराफा व्यापारियों से दो प्रतिशत पर माल लेकर गांव क्षेत्र में प्रतिदिन बने हुए जेवर ले जाकर सप्लाई करता है। बुधवार को भी वह दोपहर डेढ़ बजे बांदा से जेवर लेकर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल रोड, अतर्रा रोड पर सराफा की दुकानों में जेवर की सप्लाई करके डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब साढ़े तीन लाख कीमत के जेवर लेकर वापस बांदा के लिए निकला था।
शाम करीब साढ़े छह बजे गिरवां थाना क्षेत्र के बासी और देवरार गांव के बीच पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों जिसमें से एक ने अपना मुंह छिपा रखा था और दो चेहरा खोले हुए थे ने उसकी बाइक रोककर उसका हेलमेट उतरवाया और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बैट व स्टंप से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उसके सिर और पूरे बदन में गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन
उसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले थे। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उसने घटनास्थल से डायल-112 को सूचना दी थी। रात करीब आठ बजे पुलिस पहुंची। उसे लेकर गिरवां थाने गए। वहां एसपी अंकुर अग्रवाल, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने उससे पूछताछ की। रात करीब 11 बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर है। वह नयागांव, चित्रकूट मध्य प्रदेश का रहने वाला है। शहर में वह अपने ननिहाल में रहता है।
अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सराफा व्यापारी की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गिरवां थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।