फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sapai descended on the streets by defying the restrictions

प्रतिबंधों को ठेंगा दिखाकर सपाई उतरे सड़कों पर

Thu, 19 Dec 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sapai descended on the streets by defying the restrictions
धरना प्रदर्शन में शामिल सपा नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में गुरुवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन में सपा ने यहां भी धरना-प्रदर्शन किया। धारा 144 और पुलिस की तमाम पाबंदी और घेराबंदी के बावजूद कलक्ट्रेट के पास कई घंटे धरना-प्रदर्शन चला। इस दौरान पूरा इलाका पुलिस छावनी बना रहा। इसके पूर्व रात में पुलिस ने एडीएम द्वारा जारी नोटिस चुनिंदा सपा नेताओं के घरों में दस्तक देकर उन्हें थमाया। जिन नेताओं ने नोटिस नहीं लिया, उनके दरवाजों पर चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

सपा के आंदोलन के मद्देनजर प्रदेश के गृह मंत्रालय ने बुधवार रात ही इसे रोकने की रणनीति बना ली थी। पुलिस को निर्देश जारी किए गए थे। रातोंरात सपा नेताओं को नोटिसें जारी हुए। कलक्ट्रेट और आसपास का इलाका सुबह से पुलिस छावनी में बदल दिया गया। इसके बावजूद कलक्ट्रेट के नजदीक सपाइयों ने तंबू तानकर कई घंटे धरना दिया और भाषणों में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की फजीहत की। मुख्य मुद्दा नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी रहा। किसानों, मजदूरों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के मुद्दे और कानून व्यवस्था को भी शामिल किया गया। धरने के बाद सपा नेताओं ने उसी स्थान पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट को पांच पृष्ठीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित इस ज्ञापन में 18 मांगें शामिल थीं।
विज्ञापन

धरना व सभा में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, बीपी यादव, हसनुद्दीन सिद्दीकी, कोआपरेटिव बैंक पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह, भरत दिवाकर, रामऔतार भाऊ, अधिवक्ता अशोक दीक्षित, मुशीर अहमद फारुकी, मनोज वर्मा, वृंदावन वैश्य, कुदरत उल्ला, आमिर खां मन्नी, प्रियांशू गुप्ता, विवेक बिंदु तिवारी, कल्लू चौहान, रामपाल अवस्थी, असलम खां, अमर सिंह यादव, मइयादीन यादव, जगदीश कुशवाहा, विदित त्रिपाठी, रानी देवी, आत्माराम यादव, सुशील त्रिवेदी, उमा सिंह, बलवान सिंह, मनोज निगम लाला, अशोक भागवानी, मदन गोपाल टंका, प्रदीप जड़िया, पीयूष गुप्ता, नीरज द्विवेदी, पतिराखन निषाद, महबूब अली, रईस अहमद, जावेद, शिवकरन यादव, गिरिवर गौतम आदि शामिल रहे।

सपा के प्रदर्शन में तैनात पुलिस बल।

सपा के प्रदर्शन में तैनात पुलिस बल।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed