फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Santosh received the Social Service Shiromani Award in Mumbai

Banda News: संतोष को मुंबई में मिला समाज सेवा शिरोमणि सम्मान

Thu, 03 Jul 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Santosh received the Social Service Shiromani Award in Mumbai
बांदा। मुंबई में आयोजित भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में समाजसेविका संतोष गुप्ता को समाज सेवा शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें संगीत, साहित्य और समाजसेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया।
विज्ञापन

मुंबई में भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्य ग्रह ऑडिटोरियम में 28 जून को महाराष्ट्र सरकार की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सम्मान प्रतिवर्ष महाराष्ट्र सरकार द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों में संगीत, साहित्य और समाजसेवा क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रतिभावान को दिया जाता है। इस वर्ष का समाज सेवा शिरोमणि सम्मान महिला हार्पर क्लब ओल्ड सचिव संतोष गुप्ता को मिला है। उन्हें इसके पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं। मुंबई में संतोष गुप्ता को यह सम्मान मिलने पर जिलेवासियों ने बधाई दी है। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में राष्ट्रपति पदक विजेता ब्रिज नारायण शास्त्री, तानाजी शाह के सोलहवें वंशज सूभेदार कुणाल, क्रांति महाजन, रुपाली (मिस उत्तराखंड), अनामिका कुलकर्णीभी उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed