फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sanjay Snappers and Abdul Hameed teams in semifinals

संजय स्नेपर्स व अब्दुल हमीद टीमें सेमीफाइनल में

Fri, 15 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Snappers and Abdul Hameed teams in semifinals
परमवीर सुपर लीग सीजन-2 के लीग मैचों में भिड़तीं टीमें। - फोटो : BANDA
बांदा। जीआईसी ग्राउंड में डीआर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित सुपर लीग सीजन-2 मैच में शुक्रवार को सूबेदार संजय कुमार स्नेपर्स और वीर अब्दुल हमीद लांचर्स ने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आशुतोष राणा व सर्वेश अनुरागी ‘मैन आफ द मैच’ रहे।
विज्ञापन

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शैतान सिंह शूटर्स की पूरी टीम 57 रनों पर सिमट गई। संजस स्नेपर्स के सौरभ सिंह ने 4 व आशुतोष राणा ने तीन खिलाडिय़ों को आउट किया। जवाब में संजय कुमार स्नेपर्स ने मात्र 5.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। दूसरे मैच में वीर अब्दुल हमीद लांचर्स (वीएएचएल) ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए।
विज्ञापन

सर्वेश अनुरागी ने सर्वोधिक 57 रनों का योगदान दिया। मनोज पांडेय वारियर्स के राहुल यादव ने तीन और अरूण सिंह व सुधांश खरे ने दो- दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनोज पांडेय वारियर्र्स की पूरी टीम 77 रनों पर ढेर हो गई। वीर अब्दुल हमीद टीम के उजैर शाह व राहुल सिंह ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed