{"_id":"5eab0b3b8ebc3e908c640edd","slug":"sanitization-of-the-city-started-from-hotspot-gularnaka-banda-news-knp5578289145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट गूलरनाका से शुरू हुआ शहर का सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट गूलरनाका से शुरू हुआ शहर का सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
खाताधारक को उसके घर पर ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया करता पोस्टमैन।
- फोटो : BANDA
बांदा। शहर के मोहल्लों और गलियों को सैनिटाइज कराने का जिम्मा नगर पालिका परिषद ने संभाला है। परिषद ने इसके लिए गाजियाबाद से मशीन मंगाई है। रोजाना इससे शहर में छिड़काव/सैनिटाइजेशन किया जाएगा। शुरुआत गुरुवार को शहर के हॉटस्पॉट घोषित गूलरनाका मोहल्ले से हुई।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन प्रमुख उपाय है। पाजिटिव केस पाए जाने से शहर का गूलरनाका इलाका हॉटस्पॉट घोषित हो चुका है। इसी के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने सैनिटाइजेशन मशीन खरीदी है। अध्यक्ष मोहन साहू के निर्देशन में रोजाना शहर के मोहल्लों में इस मशीन से सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि 4000 लीटर क्षमता के टैंकर में यह मशीन लगाई गई है। टैंकर में पानी और सोडियम हाइपोक्लोराइड का मिश्रण है। इसका छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि गुरुवार को इस मशीन से हॉटस्पॉट इलाके गूलरनाका और आसपास सैनिटाइज कराया गया है। शहर के अन्य इलाकों में भी सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। हॉटस्पॉट वार्ड 25 के सभासद प्रतिनिधि वाजिद अली ने नगर पालिका अधिकारियों और कर्मियों को कोराना योद्धा बताते हुए उनकी सराहना की है।