{"_id":"59f22d3b4f1c1b68678b7d14","slug":"sand-out-of-the-river-in-the-dark-of-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में नदी से निकाली जा रही बालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में नदी से निकाली जा रही बालू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
केन और बागै नदियों में रात के अंधेरे में नदी की जलधारा में पोकलैंड से यूं निकाली जा रही है बालू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटधाम मंडल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरी जनसभा में कहा था कि पिछली सरकार में खनन माफिया हावी थे। यह हमारे लिए चैलेंज है। अवैध खनन हरगिज नहीं होगा और बालू के आसमान छूते दाम जमीन पर आएंगे लेकिन इस चेतावनी के बाद ही चित्रकूटधाम मंडल में अवैध खनन के साथ ओवरलोडिंग और तेज हो गई है। रात के अंधेरे में पोकलैंड से नदी की जलधारा से बालू निकाली जा रही है। शहर में रात को ओवरलोड ट्रकों की कतारें लग रही है।
बीते रविवार को मुख्यमंत्री ने चरखारी की जनसभा में कहा था कि बुंदेलखंड में गिट्टी, मोरम, बालू आदि की तमाम खनिज संपदा है। यहां से पूरे प्रदेश को आपूर्ति होती है। पिछली सरकार में माफिया हावी थे। इसीलिए हाईकोर्ट और एनजीटी को रोक लगानी पड़ी। सीएम ने कहा था कि हमने हाईकोर्ट से अनुुमति ले ली है। खनन के आसमान छूते भाव पुन: जमीन पर आएंगे। बुंदेलखंड में पिछली सरकारों में माफियागीरी का शासन बन गया था। यहां की भावनाओं को दोहन हो रहा था।
मुख्यमंत्री के इन तेवरों और भाषण पर मंडल के लोगों को आस बंधी थी कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लगेगी और खनिज के दाम गिरेंगे। मुख्यमंत्री का दौरा खत्म होने के बाद ही अवैध खनन और ओवरलोडिंग में और तेजी आ गई है। पिछले दिनों प्रशासन की सख्ती से इस पर काफी लगाम लगी थी। ओवरलोड ट्रक मंडल मुख्यालय से गुजरना बंद थे। खदानों से मशीनें हटा ली गईं थीं। लेकिन अब रात के अंधेरे में केन और बागै नदियों की जलधारा से पोकलैंड और जेसीबी से रोजाना बालू निकालने का काम तेज हो गया है। उधर, खदानों से ओवरलोड ट्रकों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे नो एंट्री खत्म होते ही नरैनी, बदौसा, खप्टिहा, महोबा रोड हाइवे आदि में ओवरलोड बालू भरे ट्रकों की लाइन लग रही है। यह स्योढ़ा चौकी, गिरवां थाना, बांदा शहर की अलीगंज, कालू कुआं व मंडी समिति चौकियों के सामने से गुजर रहे हैं। उधर, कई दिनों से हटेटीपुरवा खदान से भरे ट्रैक्टर शहर की घनी बस्तियों से दिन-रात फर्राटे मार रहे हैं।
‘हमने सभी अधिकारियों एडीएम, एसडीएम, खनिज अधिकारी और लेखपाल आदि को निर्देश दिया है कि दैनिक रूप से भी और औचक निरीक्षण करें। जहां कहीं भी मशीनों का इस्तेमाल होता दिखे वहां कठोर कार्रवाई की जाए। पहले भी की गई है। अब सूचना मिली है तो इसे दिखवा रहे हैं। कार्रवाई होगी’।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम, बांदा