फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sadi ka lakshya mila

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सौ का लक्ष्य

Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
sadi ka lakshya mila
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास खंडवार लक्ष्य निर्धारित किया है। पालिका/पंचायतों को 20, ब्लाक बबेरू, बड़ोखर, बिसंडा, जसपुरा, कमासिन, महुआ, नरैनी व तिंदवारी को 10-10 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

पालिका/पंचायतों के ईओ समेत बीडीओ को भेजे गए आदेशों में कहा कि शासन ने योजना के तहत जिले में 100 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 51 लाख का बजट जारी किया है। निर्देश दिए कि सामूहिक विवाह आयोजनों व वैवाहिक जोड़ों के पंजीयन के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। इसके लिए सभी धर्मों व समुदायों के लोगों से मिलकर शुभ मुहूर्त आदि की जानकारी प्राप्त कर सामूहिक विवाह का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। सामूहिक विवाह का कार्यक्रम तहसील व विकास खंड कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। हर जोड़े की शादी में सरकार 51 हजार रुपये खर्च करेगी। 31 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाएंगे। शेष राशि से अन्य आयोजन होंगे। पालिका/ पंचायत व बीडीओ से कहा कि जोड़ों के पंजीयन की सूचना समाज कल्याण अधिकारी को दी जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed