फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sadhus and saints leave Mauni Baba Dham with Dakshina

Banda News: दक्षिणा लेकर मौनी बाबा धाम से साधु-संत विदा

Mon, 18 Dec 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sadhus and saints leave Mauni Baba Dham with Dakshina
बबेरू। सिमौनी के मौनीबाबा धाम में मेले और भंडारे के अंतिम दिन साधु-संतों की विदाई के बाद देर रात भंडारे का समापन हो गया। माल पुआ, जलेबी, सब्जी-पूड़ी का प्रसाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
विज्ञापन

रविवार को साधु-संतों को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद कंबल, शाल, आंचला और अन्य सामग्री देकर उनकी विदाई कर दी गई। इसके बाद भंडारा चलता रहा। सभी 11 पंडालों में महिला व पुरुष खचाखच भरे रहे। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में श्रमदानी कार्यकर्ता बच्चा सिंह काजीटोला, मनोज भदवारी, राजाबाबू परमार, शिवनारायण सिंह, मनोज तिवारी, लाला कुचेन्द, अर्जुन पटेल, आनंद द्विवेदी, सर्वेश तिवारी, कमल यादव, हरीशरण के अलावा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उज्जैन आदि के कार्यकर्ता लगे रहे।
विज्ञापन

सब्जी कटाई और सब्जी बनाने के कार्य में स्वामीजी के दिल्ली के भक्त लगे थे। पूड़ी बेलने व बनाने के कार्य में आसपास के भक्त लगे थे। बिजली-पानी की पर्याप्त व्यवस्था थी। सभी विभागों के स्टाल लगे रहे। मेले में क्षेत्र के आसपास के लोगों ने खूब खरीदारी की। व्यवस्था में मेला प्रभारी एसडीएम नमन मेहता व पुलिस प्रशासन व राजस्व के लोग लगे रहे। संचालन लाखन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने अवधूत महाराज से लिया आशीर्वाद
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मेले में आकर स्वामी अवधूत महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कहा कि पिछले वर्ष भी आया था इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी स्वामी अवधूत महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भंडारा और मेला देखकर प्रफुल्लित हो गए।


बांदा स्टेडियम बना वालीबाल फाइनल का विजेता
सिमौनी मेले में जिला स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच स्टेडियम बांदा और छोटी बड़ोखर के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम बांदा विजेता रहा।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला अभियोजना अधिकारी शिवकरण सिंह व पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी शिवकुमार गुप्ता ने मैच का शुभारंभ किया। विजेता टीम को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव ओलंपिक एसोसिएशन बांदा इंद्रवीर सिंह ने किया। मैच के निर्णायक अभिषेक कुमार, गजराज सिंह, इंद्रवीर सिंह द्वारा किया गया। उपक्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, क्रीड़ाधिकारी इरफान उल्ला खां, सुरेंद्र सिंह रहे।
हस्तशिल्प महोत्सव में खरीदारों की उमड़ी भीड़
हस्तशिल्प महोत्सव पंडाल में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। हस्तशिल्प महोत्सव में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के 30 हस्तशिल्पी हाथ से बने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री कर रहे हैं। मौनी बाबा हस्तशिल्प महोत्सव पंडाल में जरी वर्क, पेचवर्क, लेदर, स्टोन कार्विंग, ज्वेलरी, दरी एवं अन्य बिछावन आदि हस्तशिल्प कलाओं से सुसज्जित वस्तुएं मिल रही हैं। खादी ग्रामोद्योग सेवा समिति के 30 स्टाॅलो पर खादी के उत्पाद लगे थे। डिस्ट्रिक हैंडलूम एक्सपो के 25 स्टालो पर झांसी, मुरादाबाद, रानीपुर, हरदोई, कानपुर, इटावा, मेरठ आदि जिलों की दुकानें लगी रहीं। यहां खूब खरीदारी हुई। यह जानकारी डिस्ट्रिक हैंडलूम एक्सपो के प्रभारी शिवदयाल सिंह पटेल ने दी।


भक्त प्रहलाद नाटक का किया गया मंचन
सांस्कृतिक मंच पर भक्त प्रहलाद नाटक का मंचन किया गया। इसमें देवताओं पर चढ़ाई, पृथ्वी का हरण, कयाधु का हरण, नारद मिलन, प्रहलाद का जन्म एवं शिक्षा दीक्षा एवं हिरण्यकश्यप द्वारा प्रहलाद को अपने आप को भगवान कह लाने के लिए प्रताड़ित करना। पात्रों द्वारा मंचन किया गया। जिसमें भक्त प्रहलाद का चंदन सांडा, हिरण्यकश्यप का शंकरदत्त महंत विष्णु भगवान का जितेंद्र, युवराज का छोटू मानिकपुर, इंद्र का अमरजीत सिंह, कयाधू का बिट्टू रानी, होलिका का नारायण, कौमिक कलाकार बबलू पांडे, अनिल सांडा तबला वादक, आर्गन विमल फतेहपुर, नाल विपिन मरका सहित तमाम पात्रों ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed