फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rungarh Yankers and Sand Dymonds won

रनगढ़ यांकर्स और सेंड डॉयमंड्स ने जीते

Mon, 30 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rungarh Yankers and Sand Dymonds won
बांदा। बीपीएल सीजन-3 क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को दो मैच खेले गए। सेंड डॉयमंड्स और रनगढ़ यांकर्स टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित किया। सोमवार को केन रोवर्स और बांबेश्वर ट्रैकर्स की टीमें भिड़ेंगी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे लीग मैचों की श्रृंखला में पहला मैच केन रोवर्स और सेंड डॉयमंड्स टीमों के बीच हुआ। केन रोवर्स कप्तान मनोज मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 7 विकेट में 102 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाज अभिषेक सिंह तोमर ने 37 और रज्जू ने 11 रन बनाए। सेंड डॉयमंड्स के गेंदबाज प्रभाकर यादव ने 16 रनों पर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने पिच पर आई सेंड डॉयमंड्स टीम के बल्लेबाजों ने 4 ओवर में 45 रन बना लिए। 15.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 103 नों का लक्ष्य हासिल करके छकेन रोवर्स को 6 विकेट से पराजित किया। पियूष गुप्ता ने 33, अतुलेश सिंह ने 30 रन बनाए। केन रोवर्स के गेंदबाज साहिल अहमद ने 3 और वरुण ने एक विकेट लिया। 18 गेंदों पर 30 रन बनाने वाले अतुलेश सिंह को इस मैच का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उसे दिनेश ओमर व मनोज यादव ने पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच रनगढ़ यांकर्स और भूरागढ़ राइडर्स के बीच हुआ। भूरागढ़ कप्तान आशुतोष मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 125 रन बनाए। देवांश ने 38, नितिन सेंगर ने 22 रनों का योगदान दिया। रनगढ़ के बॉलर सौरभ सिंह ने 2 और आदर्श सेंगर ने 1 विकेट लिया। इसके बाद पिच पर आई रनगढ़ यांकर्स ने 18.4 ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया।
सचिन राजपूत ने 68 और सौरभ सिंह ने 17 रन बनाए। भूरागढ़ के बॉलर सौरभ सिंह व अक्षत नामदेव ने 1-1 विकेट लिया। सौरभ सिंह को मैन ऑफ दि मैच पुरस्कार आशुतोष ओमर ने सौंपा।

दूसरे दिन के मैचों में मनोज यादव, अनिल अवस्थी, शिवकरन सिंह आदि ने शुरुआत कराई। अंपायर अजय सिंह व नायाब आलम और रेफरी नावेद आफाक तथा स्कोरर विजय सागर रहे। डीसीए सचिव वासिफ जमां खां, बीपीएल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सचिव महेश साहिल सहित इमरान, अजय यादव, वैभव द्विवेदी, सुदीप पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed