{"_id":"587e5f624f1c1b700deffbf9","slug":"rs-61-50-lakh-seized-from-two-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों से साढ़े 61 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों से साढ़े 61 लाख रुपये बरामद
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी की गाड़ी से रुपये बरामद।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान उड़नदस्ता टीमों ने दो वाहनों से 61.55 लाख रुपये पकड़े। कागजात न दिखा पाने पर रुपये जब्त कर लिए। वाहन पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
अतर्रा में चुनाव के मद्देनजर वनाधिकारी व नरैनी विधानसभा उड़नदस्ता प्रभारी जकी अहमद अपनी टीम के साथ मंगलवार को ओरन कस्बे से सिंहपुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। प्राइवेट बोलेरो की तलाशी में 58 लाख रुपये मिले। सभी 2-2 हजार के नए नोट थे। पूछताछ में बोलेरो सवार दोनों युवक रुपये के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाए और न ही कागजात दिखा सके।
विज्ञापन
टीम ने रुपये और वाहन पुलिस को सौंपा है। चौकी प्रभारी लालजी सिंह ने बताया कि उक्त लोग बैंक कर्मी बताए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। उधर, बबेरू में उड़नदस्ता प्रभारी डॉ.मनीष कुमार के साथ कमासिन थाने के एसआई पन्नालाल यादव ने मंगलवार को पुलिस टीम के साथ वाहनों की तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
बांदा रोड नहर पटरी के पास एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो 3.55 लाख रुपये से भरा बैग बरामद हुआ। उसने अपना नाम अरुण कुमार शिवहरे पुत्र श्यामलाल (बबेरू) बताया। कहा कि वह भांग का ठेकेदार है और बिक्री के रुपये लिए था। तहसीलदार भगवानदास की मौजूदगी गिनती कर रुपये कोषागार में जमा कराए गए।