फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rs 1091 crore approved to the district from Ken-Betwa link project

Banda News: केन-बेतवा लिंक परियोजना से जनपद को 1091 करोड़ रुपये मंजूर

Wed, 25 Dec 2024 07:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Rs 1091 crore approved to the district from Ken-Betwa link project
बांदा। केन-बेतवा लिंक परियोजना से जनपद को केन नहर प्रणाली के जीर्णोद्धार के लिए 1091 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। जिले में करीब 1500 किलोमीटर नहरों में टेल तक कार्य होंगे। इन नहरों से 1.77 हेक्टेयर में सिंचाई होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि नहरों को पूरी क्षमता से सभी सीजन में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

केन-बेतवा लिंक परियोजना की परिकल्पना वर्ष 2005 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। परियोजना का मकसद बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल की समस्या को दूर करना है। केन और बेतवा नदियों को जोड़ा जाना है। 22 मार्च 2021 को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के बीच एमओयू हुआ है। आठ दिसंबर 2021 को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यों को अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

परियोजना की लागत 44 हजार 605 करोड़ तय की गई। इसमें बांदा जनपद में केन नहर प्रणाली के जीर्णोद्धार के लिए केंद्र से 1191.51 करोड़ रुपये का अनुमोदन हुआ। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। जल्द ही जिले की 1500 किलोमीटर की केन नहर प्रणाली का जीर्णोद्धार होगा। पहले चरण में जनपद में नहरों का कायाकल्प होगा। दूसरे चरण में केन नदी में दो बैराज बनाने की तैयारी है। इसका डीपीआर भेजा गया है। मार्च तक इसका बजट अनुमोदित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जिले में अभी 79,191 हेक्टेयर भूमि असिंचित
जनपद बांदा में करीब साढ़े तीन लाख हेक्टेयर जमीन है, जिसमें फसलें उगाई जा रही हैं। केन नहर प्रणाली के तहत अभी 87,484 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। नहरों की दुर्दशा के चलते किसी भी नहर में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। फसलों की सिंचाई के सीजन में नहरें जवाब दे जाती हैं। अब केन-बेतवा परियोजना के तहत नहरों का कायाकल्प किया जाना है। इससे असिंचित 79,191 हेक्टेयर क्षेत्रफल सिंचित हो जाएगा। इस तरह 166975 हेक्टेयर भूमि नहरों से जुड़ेगी और सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। पूरे बेग से नहरें संचालित होंगी। नए पुल व झाल बनेंगे। पटरियां पक्की होंगी।

------------
- केन-बेतवा लिंक परियोजना में तकनीकी जांच व डीपीआर आदि का कार्य पूरा हो गया है। बजट मिलते ही पहले चरण में केन नहर प्रणाली के जीर्णोद्धार का कार्य होगा। इसके बाद बैराज का कार्य कराया जाएगा।
-जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, केन-बेतवा लिंक परियोजना, बांदा

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed