{"_id":"65147467750b7f17860e2499","slug":"route-diverted-at-baravafat-and-ganesh-idol-immersion-banda-news-c-212-1-sknp1006-2945-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बारावफात व गणेश प्रतिमा विसर्जन पर रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बारावफात व गणेश प्रतिमा विसर्जन पर रूट डायवर्ट
Wed, 27 Sep 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बारावफात व गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर शहर व जिले की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। प्रमुख मार्गों का रूट डायवर्जन किया गया है। यह रूट डायवर्जन सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक जारी रहेगा।
पुलिस की ओर से जारी किए गए रूट डायवर्जन में पल्हरी तिराहा आरटीओ कार्यालय से बबेरू व बिसंडा की तरफ से आने वाले वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की तरफ से होकर जाएंगे। महोखर बाईपास (शारदा ढाबा) से तिन्दवारी की तरफ से आने वाले वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की तरफ होकर जाएंगे। मवई बाईपास- चिल्ला की तरफ से आने वाले वाहन महोखर बाईपास (शारदा ढाबा) की तरफ व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की तरफ होकर जाएंगे।
कनवारा बाईपास चौराहा से कनवारा की तरफ से आने वाले वाहन मवई बाईपास होते हुए बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे की तरफ होकर जाएंगे। भूरागढ़ बाईपास से महोबा व मटौन्ध की तरफ से आने वाले वाहन बाईपास की तरफ होकर जाएंगे। केन नदी की ओर से शहर बांदा का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। अतर्रा चुंगी से शहर व चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन नरैनी रोड तथा नरैनी रोड से आने वाले वाहन अतर्रा रोड की तरफ होकर जाएंगे।
विज्ञापन
जुलूस बाबूलाल चौराहा आने के बाद खूंटी तिराहा से कोई भी वाहन बाबूलाल चौराहा की तरफ प्रवेश नही करेगा। कालू कुआं ओवरब्रिज व पीलीकोठी ओवरब्रिज से आने वाले सभी वाहन रोडवेज बस स्टैण्ड की तरफ होकर जाएंगे। केन नदी में मूर्ति विसर्जन के बाद कोई भी मूर्ति ले जाने वाले वाहन शहर बांदा की तरफ प्रवेश नही करेंगें। सभी वाहन भूरागढ़ बाईपास होते हुए महोखर बाईपास की तरफ होकर जाएंगे।