बांदा। रोटी बैंक सोसाइटी ने एक और गरीब बेटी के हाथ पीले कराए। शादी का आयोजन मर्दननाका स्थित मैरिज हाल में हुआ। शहर के जिम्मेदारों और पदाधिकारियों ने दुल्हा-दुल्हन को गिफ्ट दिए। शादी समारोह में चंद्रमौली भारद्वाज (प्रबंधक डीआर पब्लिक स्कूल) कालूकुआं, मंजुला विवेक सिंह, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, रामजी गुप्ता, शकील अहमद, संजय निगम अकेला, संजय काकोनिया, एआईएमआईएम अध्यक्ष वाजिद अली ने दुल्हा-दुल्हन को उपहार और आशीर्वाद दिया।
समारोह में अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मुईन फारुकी, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फातमा, उपाध्यक्ष तरन्नुम फातमा समेत सलमान खां, मो. इदरीश, इरफान खां, मो. मुंतजिर, मो. शमीम, इरफान खां चांद, अब्दुल मुजीब, मो. अतहर, मो. नसीम, मो. तालिब, प्रीति शिवहरे, मीना खातून, नग्गो, रश्मि शुक्ला भी शामिल हुए।