फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roti Bank Society appreciated by DIG

रोटी बैंक सोसाइटी को डीआईजी ने सराहा

Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roti Bank Society appreciated by DIG
Roti Bank Society appreciated by DIG - फोटो : BANDA
बांदा। बैंक की तर्ज पर पहले रोटी जमा करना और फिर उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम लगातार अंजाम दे रही रोटी बैंक सोसाइटी का चित्रकूटधाम मंडल डीआईजी दीपक कुमार ने मुक्त कंठ से हौसला बढ़ाया और सराहा। कहा कि भूखों का कोई धर्म, मजहब नहीं होता। अर्से से लगातार भूखों की सेवा में लगा रोटी बैंक काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन

रविवार को रोटी बैंक सोसाइटी के सरपरस्त डा. शेख सादी जमां के बलखंडी नाका स्थित आवास (बैरिस्टर साहब की कोठी) परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन में डीआईजी सपत्नी शामिल हुए। सोसाइटी सरपरस्त डा. शेख सादी जमां सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अगवानी की और गुलदस्ता भेंट किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने सोसाइटी कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इनमें सोसाइटी से जुड़ी कई महिलाएं भी थीं। सोसाइटी अध्यक्ष रिजवान अली ने सोसाइटी के कामों की संक्षिप्त जानकारी दी। सोसाइटी की महिला अध्यक्ष तबस्सुम फातिमा सहित मुईन, सलमान, इरशाद हुसैन, कासिम खां, विष्णु साहू, राहुल अवस्थी, प्रसून श्रीवास्तव, शमीम खां, इरदीस, इरफान, सीरज, रीना भदौरिया, मोना और पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीस, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, डा. शोएब, संत कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश सर्राफ, शायर डा. खालिद इजहार, मुमताज बेगम, सैय्यद वाजिद अली, सादिक नियाजी आदि शामिल रहे। संचालन अंसार सिद्दीकी व शोभाराम कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed