{"_id":"693b0685032f0d337a0130db","slug":"rohingyas-and-bangladeshis-have-no-place-in-the-country-kamalavati-banda-news-c-212-1-bnd1007-137344-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में रोहिंग्या व बांग्लादेशियों का कोई काम नहीं : कमलावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में रोहिंग्या व बांग्लादेशियों का कोई काम नहीं : कमलावती
Thu, 11 Dec 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 16 कार्यशाला में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत - पार्टी
बांदा। जिले में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा बांदा, नरैनी, बबेरू और तिंदवारी के बूथों में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया।
भाजपा कार्यालय में बृहस्पतिवार को समीक्षा कार्यशाला के दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान से केवल भारतीय लोग ही मतदाता सूची में रहेंगे। देश में रोहिंग्या व बांग्लादेशियों का कोई काम नहीं है। कहा कि किसी भी बाहरी का नाम मतदाता सूची में न रहना चाहिए। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का मूल आधार है। लोकतंत्र को पारदर्शी, शुद्ध और पवित्र मतदाता सूची बनाने का आधार है। कहा कि मतदाता सूची में अब घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। प्रांतीय परिषद सदस्य विनोद जैन, एसआईआर के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना, जिला महामंत्री अखिलेश दीक्षित, जाग्रति वर्मा, संतू गुप्ता, राजेश गुप्ता रज्जन मौजूद रहे।