{"_id":"5dd03ed38ebc3e54ae283d1a","slug":"robbery-report-on-two-engineers-banda-news-knp526258219","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अभियंताओं पर लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अभियंताओं पर लूट की रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता तथा लिपिक के खिलाफ एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने मारपीट, धमकी और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सेवानिवृत्त कर्मी की अर्जी पर अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
लघु सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्लूराम विश्वकर्मा पुत्र बलराम का आरोप है कि रिटायर होने के बाद उसके सेवा संबंधी अभिलेख विभागीय लोगों ने गायब कर दिए। इसका पता चलने पर वह कार्यालय गया तो अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता ने धमकाते हुए कहा कि नेतागीरी की तो ठीक कर देंगे। ऊपर शिकायत करने की बात कहकर वह निकला तो विकास भवन के पास उक्त दोनों ने अन्य लोगों के साथ पकड़कर पीटा।
सोने की चेन, पांच हजार कैश छीन लिया। कल्लूराम का कहना है कि 19 सितंबर की इस घटना की तहरीर सिविल लाइन चौकी और कोतवाली में दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम)/अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार की अदालत में अर्जी दी। कोतवाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अधिशासी अभियंता विजय शंकर और सहायक अभियंता प्रमोद कुमार मिश्रा, लिपिक राजेंद्र प्रसाद समेत दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।