{"_id":"64fb618e1c76f143b60e8d56","slug":"roadways-bus-hit-the-bike-rider-dragged-for-150-meters-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-2309-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोडवेज बस ने बाइक सवार को\n डेढ़ सौ मीटर तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोडवेज बस ने बाइक सवार को डेढ़ सौ मीटर तक घसीटा, मौत
Fri, 08 Sep 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। बांदा-टांडा नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस बाइक सवार को करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद बस के चालक-परिचालक खेतों की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लिया और यात्रियों को दूसरे माध्यम से रवाना किया।
चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव निवासी मजदूर लल्लू (36) शुक्रवार को दोपहर सब्जी खरीदने तिंदवारी आया था। यहां से वह अपने घर लौट रहा था। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर जसईपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने फतेहपुर से तिंदवारी जा रही रोडवेज बस ने उसे चपेट में ले लिया। यात्रियों के अनुसार, बस की टक्कर लगते ही बाइक चालक लल्लू बस के नीचे फंस गया और करीब 150 मीटर तक घिसटता चला गया।
यात्रियों ने यह देख बस के भीतर ही शोर मचाना शुरू कर दिया। तक बस रोकी गई, लेकिन तब तक लल्लू की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस यात्रियों को निजी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से रवाना किया। बस को कब्जे में लेकर पेट्रोल पंप पर खड़ा करवा लिया और कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
लल्लू हैदराबाद में एक कंपनी में काम करता था। जन्माष्टमी पर्व पर वह घर आया था। उसके बड़े भाई गौतम कुशवाहा ने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी, एक आठ माह की बेटी है। बेटी के जन्म के बाद पहली जन्माष्टमी थी, इसलिए वह बहुत खुश था। जन्माष्टमी पर उसने बेटी को कान्हा की तरह सजाया और खूब खिलाया, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशी को मातम में बदल दिया है। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। इस हादसे से पत्नी सोनम व मां शिवकली का रो-रोकर बुरा हाल है।