फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways bus driver suffered a heart attack, passengers survived

रोडवेज बस चालक को पड़ा दिल का दौरा, बचे यात्री

Tue, 08 Oct 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver suffered a heart attack, passengers survived
मृतक संविदा चालक के शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : banda
तिंदवारी/बेंदा (बांदा)। बांदा से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में अचानक चालक को हार्ट अटैक हो गया। अटैक से पहले सीने के दर्द के बीच चालक के बस को साधे रहने और 20 किलोमीटर की दूरी तय करके बस को सुरक्षित स्थान पर रोकने से भीतर बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। हार्ट अटैक का पूरा प्रभाव होते ही कंडक्टर ने चालक के साथ अस्पताल का रास्ता पकड़ा लेकिन इलाज की कोशिशों के बीच ही चालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अजीबोगरीब घटना के केंद्र में आई बांदा डिपो की बस सोमवार सुबह पांच बजे बांदा से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर निकलने के बाद बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर महोखर गांव के पास चालक राजाबाबू (40) ने परिचालक राम विशाल को सीने में दर्द होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

हालांकि इसके बाद भी बस चलाना जारी रखा। लगभग 20 किलोमीटर आगे तिंदवारी कस्बे पहुंचने पर चालक ने दर्द असहनीय होने की जानकारी दी और बस को किनारे खड़ा कर दिया। चालक पर बेहोशी छाती देख परिचालक राजाबाबू ने तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। वहां मिले फॉर्मासिस्ट ने हार्ट अटैक बताते हुए कुछ दवा दी और तत्काल जिला अस्पताल ले जाने को कहा। जिला अस्पताल के रास्ते में ही चालक की मौत हो गई। घटना के समय बस में सवारियों की संख्या 40 के आसपास थी। उन्हें दूसरी बसों से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2014 में संविदा पर हुई थी भर्ती
तिंदवारी/बेंदा (बांदा)। चलती बस के बीच दिल के दर्द और फिर हार्ट अटैक के बाद मौत के मुहाने तक पहुंचे राजाबाबू पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी थे। छोटे भाई शिव सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में रोडवेज में संविदा पर भाई की भर्ती हुई थी।

सोमवार तड़के बस ले जाने की ड्यूटी होने से वह रविवार शाम ही बांदा डिपो पहुंच गए थे। रात में वहीं सोए और सुबह ड्राइविंग सीट संभालने से पहले फोन पर घर वालों से सामान्य तरीके से बात की। कोई तकलीफ भी नहीं बताई। परिवार में राजाबाबू की पत्नी शांती के अलावा चार बच्चे हैं। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि संविदा कर्मी को अनुबंध के अनुसार मिलने वाली सहायता मृतक के आश्रितों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed