{"_id":"6499db8aa69847cdb50938c4","slug":"roadways-bus-and-truck-collide-five-injured-banda-news-c-12-1-306048-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, पांच घायल
Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बबेरू। चित्रकूट से फतेहपुर जा रही सवारियों से भरी रोडवेज बस और ट्रक में निभौर गांव के पास सोमवार की शाम चार बजे आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों के चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया है।
चित्रकूट से करीब 10 सवारियां लेकर फतेहपुर जा रही रोडवेज बस की कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के पास फतेहपुर की ओर से आए ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक महुली (सुल्तानपुर) निवासी शशिबिंद (38), परिचालक सौरभ सिंह (30) समेत, ट्रक चालक जोनिहा (फतेहपुर) निवासी अजय गुप्ता (40) व क्लीनर बिंदकी निवासी राजू (18) और बस में सवार महिला यात्री फतेहपुर निवासी प्रेमा (75) घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। ट्रक चालक और रोडवेज बस चालक की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शेष मामूली घायलों को सीएचसी से छुट्टी कर दी। प्रभारी कोतवाल निर्मल बाजपेयी ने बताया कि साइड देने में ट्रक और बस आपस में भिड़े हैं। घायलों का उपचार कराया गया है। सवारियों को दूसरी बस से गतंव्य के लिए रवाना किया गया।