{"_id":"68af6277108bb645db00fbc1","slug":"roads-worth-rs-50-crore-destroyed-due-to-flood-and-rain-banda-news-c-212-1-sknp1008-132344-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाढ़ और बारिश से 50 करोड़ की सड़कें ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाढ़ और बारिश से 50 करोड़ की सड़कें ध्वस्त
विज्ञापन
फोटो 15 -पीडब्ल्यूडी सीडी-1 का क्षतिग्रस्त नरैनी- कालिंजर संपर्क मार्ग। संवाद
बांदा। बाढ़ और अतिवृष्टि से जिले की 50 करोड़ से अधिक की सड़कें, संपर्क मार्ग और पुलिया ध्वस्त हो गईं। ऐसे में ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ध्वस्त सड़कों में पीडब्ल्यूडी की 96, जिला पंचायत की चार, ग्राम पंचायत की 22 सड़कें और पुलिया शामिल हैं। इनमें कई सड़के ऐसी भी हैं जो हाल ही में बनी थीं, जिन्हें ठेकेदारों की मिलीभगत से विभाग ने मरम्मत में शामिल कर लिया है जबकि उन सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदारों की है।
विभाग के पास फिलहाल सड़कों की मरम्मत के लिए कोई बजट नहीं है। मौरंग व मिट्टी डालकर सड़कों को चलने योग्य बनाया जा रहा है। यमुना व केन नदी की बाढ़ और अधिक बारिश से लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, सीडी-1 व सीडी-2 की सड़कें और 32 पुलिया खराब हो गई हैं। उधर, जिला पंचायत की 22 किमी. और ग्राम पंचायत की 25 किलो मीटर लंबी चौड़ी सड़क व पुलिया खराब हो गईं। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसमें कई ऐसी सड़के भी है जो हाल ही में बनी थीं जो वाहन तो दूर पैदल चलने लायक नहीं बचीं।
विभाग ने नई सड़कों को भी मरम्मत में शामिल कर लिया है जबकि तीन साल के अंदर खराब होने वाली सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। विभाग के पास इन सड़कों के मरम्मत के लिए कोई बजट नहीं है। विभाग मिट्टी व मौरंग डालकर सड़कों को चलने योग्य बना रहा है।
विज्ञापन
इनसेट-
क्षतिग्रस्त मुख्य संपर्क मार्ग
बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर, बांदा-बबेरू-कमासिन-राजापुर, ब्योजा-बघेला-सिंहपुर-जमुआ, बबेरू-ओरन, कमासिन-मऊ-मर्का, बबेरू-मर्का, मुडवारा-गोडा-वीरा, तिलौसा-ममसी-सिंहपुर, मर्का-मिर्जापुर, औगासी-बाकल, औगासी-झारखंडी बाबा, बबेरू-औगासी-जलालपुर, बबेरू-औगासी-काजीटोला, मर्का-शिवपरसन-बरूआ, दफ्तारा, अमलोहरा,बिसंडी, मोहन पुरवा, इटरा, छिलोलर-दलपा पुरवा, हटेटी पुरवा, बजरंग पुरवा-कहला, बजरंग पुरवा-सोहना-पहरन पुरवा, महुआ, मर्का-बैरफ, समगरा-गौतम पुरवा, नरैनी-कालिंजर, कालिंजर-बघेलावारी, बदौसा-फतेहगंज, कालिंजर, लहौरा, परसहर, इटवा सिंघौटी, रामनगर, कुल्लू खेडा, पियार भदैया, सढ़ा-गोरेमऊ,पैगम्बरपुर-गाविंदपुर, दुर्गापुर-बाबू पुरवा, रेहुची-करतल, पुकारी, भवानी, गाल्हा, जरकड़ा, गोबरी, गुडरामपुर, चकता-पियार, नादिनमऊ-लमेहटा, शिवहारी, कछिया पुरवा, बच्ची यादव-बंगाली पुरवा, बिसंडा, हीरालाल, तकुती, करगेहना, तेंदुरा, हस्तम, भाता-डांडामऊ, पचुल्ला-लुक्तरा-छेहराव, मडैली संपर्क मार्ग।
वर्जन-
बाढ़ व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलियों की मरम्मत के लिए जल्द बजट मांगा जाएगा जिससे मरम्मत कराई जा सके।- मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी।
वर्जन-
-सड़क व पुलियों की मरम्मत के लिए चार करोड़ की जरूरत है। शासन को जल्द प्रस्ताव भेजकर बजट मांगा जाएगा। -विनय कमार, सहायक अभियंता, सीडी-1 पीडब्ल्यूडी।