{"_id":"604ba7018ebc3ef10744d99c","slug":"road-accident-me-teduye-ki-maut-banda-news-knp6172358158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : सड़क हादसे में नर तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : सड़क हादसे में नर तेंदुए की मौत
विज्ञापन
road accident me teduye ki maut
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क से गुजरे पन्ना-छतरपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से नर तेंदुए की मौत हो गई। विभाग ने तेंदुए की उम्र लगभग 13 वर्ष बताई है। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने अपनी देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराकर गड्ढे में दफन करवाया।
पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क के अफसरों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ वन परिक्षेत्र मंडला की बीट खिला चौकी में वन्य जीव संरक्षण के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाईवे पर वन्य जीवों के सड़क हादसे में मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मरे नर तेंदुए की मौत के अलावा भी कई वन जीव सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं। वन्य जीव तेंदुए के शव को वन क्षेत्र में घसीट ले गए थे।
पार्क गश्ती दल ने जब तेंदुए का शव का देखा तो इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि उप संचालक, सहायक संचालक मंडला, वन्य प्राणी चिकित्सक व परिक्षेत्र अधिकारी मंडला मौके पर पहुंचे। वन्य प्राणी चिकित्सक ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। मुख्य वन संरक्षक वृत्त छतरपुर सहित अन्य वन अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए के शव को गड्ढे में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
चार माह पूर्व बाघिन की हुई थी मौत
बांदा। पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क से होकर गुजरे हाईवे में चार माह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघिन की मौत हो चुकी है। सड़क हादसों में वन्य जीवों की मौत के सर्वाधिक मामले पन्ना-छतरपुर, पन्ना-अमानगंज एवं पन्ना अजयगढ़ मार्ग पर होते हैं। इन मार्गों के दोनों तरफ दूर तक घना जंगल है। इन पर भारी वाहन गुजरते हैं। पूर्व में बाघिन की मौत भी पन्ना-अमानगंज मार्ग पर अकोला के पास स्थित नाला की पुलिया पर हुई थी। (संवाद)