{"_id":"5980c3fe4f1c1bc46c8b464f","slug":"revolver-rani-work-with-the-dowry-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज मामले की पैरोकारी के साथ ‘रिवाल्वर रानी’ का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज मामले की पैरोकारी के साथ ‘रिवाल्वर रानी’ का काम शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
रिवाल्वर रानी वर्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा शहर की वर्षा साहू कुछ महीने पहले रिवाल्वर रानी के रूप में सुर्खियों में आई थी। प्रेमी अशोक यादव को पति के रूप में हासिल करने की लंबी जंग जीतने के बाद अब दोनों पति-पत्नी के रूप में बांदा शहर में रह रहे हैं। वर्षा ने अपनी शोहरत वाले नाम पर ‘रिवाल्वर रानी’ स्वयंसेवी संगठन गठित करते हुए सक्रियता शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को इसकी औपचारिक शुरुआत करते हुए संगठन के लेटर पैड पर वर्षा (वर्षा साहू से अब वर्षा यादव) ने एसपी को दिए पत्र में बांदा शहर के मर्दन नाका में दो जुलाई की रात ससुराल में कांती देवी प्रजापति की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए।
विज्ञापन
वर्षा यादव ने पत्र में कहा है कि एक हफ्ते के अंदर नामजद आरोपी गिरफ्तार करके उन पर गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई नहीं हुई तो इस लड़ाई को रिवाल्वर रानी संगठन सत्याग्रह के रूप में लड़ेगा। इस संगठन के संरक्षक महंत रतन ब्रह्मचारी (मौदहा, हमीरपुर) ने बताया कि वह भी इस मुद्दे पर पैरवी करेंगे। मृतका के पिता शिवलाल प्रजापति ने भी एसपी को अर्जी दी है। उधर, वर्षा यादव ने बताया कि उसका संगठन सिर्फ महिलाओं से संबंधित मामलों में ही भूमिका निभाएगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ भी उसका नारा है।
विज्ञापन