फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two crore 32 lakhs lost due to illegal mining, game done in three leases

Banda: अवैध खनन से दो करोड़ 32 लाख का चूना, तीन पट्टों में किया गया खेल, डीएम की जांच में सामने आया सच

Thu, 19 Jan 2023 07:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2023 07:03 PM IST
सार

लहुरेटा में तीन पट्टों में अवैध खनन के खेल से करीब दो करोड़ 32 रुपये के राजस्व को चूना लगा है। डीएम के आदेश पर अफसरों की जांच में सच सामने आया, तो सब हैरान रह गए। अधिकारियों ने पट्टाधारकों से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
Two crore 32 lakhs lost due to illegal mining, game done in three leases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में डीएम के निर्देश पर लहुरेटा में जांच करने पहुंचे अफसरों को तीन पट्टों में स्वीकृत क्षेत्र से बाहर मौरंग का अवैध खनन मिला। जांच में पता चला कि इससे करीब दो करोड़ 32 रुपये के राजस्व को चूना लगा है। खान अधिकारी ने तीनों पट्टा धारकों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन के निर्देश पर मंगलवार देर शाम खान अधिकारी अर्जुन, एडीएम न्यायिक व एसडीएम नरैनी ने लहुरेटा में मौरंग खदानों का निरीक्षण किया। यहां लहुरेटा निवासी किसान मुनीर खां, कुसुमा और मोहन लाल को स्वीकृत कृषि पट्टा की जांच की।
विज्ञापन

इसमें मुनीर के स्वीकृत पट्टा से 5400 घन मीटर अतिरिक्त एरिया में अवैध खनन मिला। इसमें 48 लाख 60 हजार के राजस्व का नुकसान मिला। कुसुमा के पट्टा क्षेत्र से 12,600 घन मीटर अतिरिक्त एरिया में अवैध खनन मिला। इसमें एक करोड़ 40 लाख के राजस्व का नुकसान होना पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोहनलाल के पट्टा क्षेत्र से बाहर 2,660 घट मीटर अवैध खनन करने की पुष्टि हुई। इससे 23 लाख 94 हजार के राजस्व की क्षति होना मिला। खान अधिकारी ने तीनों पट्टाधारकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed