{"_id":"60cb8bc08ebc3e32cd742924","slug":"resumption-of-purchases-in-centers-banda-news-knp6348122195","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों में खरीद दोबारा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों में खरीद दोबारा शुरू
विज्ञापन
बांदा। बुधवार को ठप रही खरीद बृहस्पतिवार (17 जून) से फिर शुरू हो गई। मंडी समिति परिसर में इक्का-दुक्का किसान गेहूं बेचने के लिए पहुंचते रहे। मंडी में विपणन शाखा को छोड़कर शेष खरीद केंद्रों में सन्नाटा रहा। यहां एक भी किसान नहीं दिखाई पड़ा।
गेहूं बेचने से वंचित किसानों के लिए खुशखबरी है। शासन स्तर से गेहूं खरीद की मियाद 22 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। रबी विपणन वर्ष 2021-22 किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी। 15 जून से चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में खुले 198 खरीद केंद्रों से 42,548 किसानों ने 176173.239 मीट्रिक टन गेहूं बेचा था। आखिरी दिन मंगलवार (15 जून) को खरीद केंद्रों में किसानों की खासी भीड़ थी।
बांदा की बबेरू, अतर्रा मंडियों में कई किसान गेहूं बेचने से वंचित रह गए थे। उधर, तिथि बढ़ने से किसानों ने राहत महसूस की है। बांदा में खुले 65 केंद्रों में केंद्र प्रभारी पहुंचे और केंद्र भी खोले, लेकिन विपणन शाखा को छोड़कर शेष अन्य केंद्रों में एक भी किसान नजर नहीं आया। मंडी समिति में विभिन्न एजेंसियों ने नौ खरीद केंद्र खुले हैं।
विज्ञापन
भीगने न पाए गेहूं, किसानों से हो खरीद
संयुक्त सचिव विनोद कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि गेहूं की खरीद शुरू कराने से पहले संबंधित जिले के जिलाधिकारी यह सुनिश्चित कराएंगे कि खरीद क्रय केंद्रों में भंडार स्थलों पर गेहूं के भीगने की संभावना न हो। खरीद केंद्रों में वास्तविक किसानों से ही खरीद की जाएगी। बिचौलियों का गेहूं कतई न खरीदा जाए।
गेहूं खरीद केंद्रों में 22 जून तक खरीद कराई जाएगी। केंद्र प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि सिर्फ किसानों से ही खरीद की जाए। बिचौलियों का गेहूं खरीदा गया तो कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों में खरीद शुरू करा दी गई है।
-संजीव कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक, चित्रकूटधाम संभाग, बांदा।