फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Restore old pension pending for 15 years

15 वर्ष से लंबित पुरानी पेंशन बहाल हो

Thu, 25 Nov 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Restore old pension pending for 15 years
Restore old pension pending for 15 years - फोटो : BANDA
बांदा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए गठित संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 15 वर्ष से लंबित पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी करने का अनुरोध किया है। कहा है कि प्रदेश के 17 लाख कर्मचारी/शिक्षकों के परिवारों से जुड़ी मांग है। यह सभी असंतुष्ट हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में देकर कहा कि भत्ते, विशेष वेतन इत्यादि एक पक्षीय ढंग से खत्म कर दिए गए। पूर्व में भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं। अब 5 दिसंबर को लखनऊ में सरकार जगाओ महासम्मेलन की तैयारी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षकों-कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों/समस्याओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए निराकरण किया जाए। ताकि आंदोलन की नौबत न आए। ज्ञापन देने वालों में समिति संयोजक राजकुमार पटेल, सह संयोजक वीरेंद्र पटेल सहित अटेवा, शैक्षिक महासंघ, यूटा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन आदि के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed