{"_id":"67cc91ce6ac918b3cf04bb54","slug":"resolve-land-disputes-by-forming-a-joint-team-commissioner-banda-news-c-212-1-sknp1008-123235-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त टीम गठित कर सुलझाएं जमीन के विवाद : आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त टीम गठित कर सुलझाएं जमीन के विवाद : आयुक्त
Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा के थाना दिवस में आयुक्त, डीएम व एसपी ने शिकायतें सुनीं। अफसरों को हिदायत दी कि शिकायतों को गंभीरता से सुनें और निस्तारण करें। जमीन के विवाद से संबंधित मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम गठित कर मौके पर जाकर समस्याओं का हल करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी शिकायतों के प्रति गंभीरता बरतें। समय पर उनका निस्तारण किया जाए।
बबेरू में जिलाधिकारी जे. रिभा व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल शिकायतें सुनीं। डीएम ने कहा कि मामलों का पारदर्शिता से निस्तारण किया जाना चाहिए। सर्वाधिक मामले जमीन के विवाद के आने पर लेखपालों को फटकारा लगाई। समाजसेवी पीसी पटेल ने भदेहदू गांव मे चोरी की घटनाओं की अधिकता पर गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। उपजिलाधिकारी नमन मेहता, सीओ सौरभ सिह आदि मौजूद रहे।
जसपुरा में एसडीएम शशि भूषण ने शिकायतें सुनीं। दो मामले राजस्व विभाग से संबंधित आने पर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को निस्तारण के निर्देश दिए।