फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Reservation system in ordinary roadways buses

Banda News: रोडवेज की साधारण बसों में आरक्षण व्यवस्था धड़ाम

Fri, 07 Jul 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 07 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Reservation system in ordinary roadways buses
बांदा। वातानुकूलित बसों को छोड़कर अन्य में रोडवेज की ऑनलाइन व ऑफलाइन टिकट आरक्षण नहीं हो रहा है। यात्रियों ने इसकी शिकायत परिवहन मंत्री सहित मुख्यमंत्री से की है। आरोप लगाया है कि शासन की तमाम योजनाएं निगम में नौ दिन चले, अढ़ाई कोस की तरह चल रही हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर मई माह में रेलवे की तर्ज पर परिवहन निगम ने भी रोडवेज बसों में सीट बुक कराने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन व्यवस्था शुरू की थी। शासन के आदेश के बाद प्रत्येक डिपों पर ऑफलाइन टिकट बुकिंग के लिए रिजर्वेशन विंडो खोली गई थी। दावे किए गए थे कि यात्री यात्रा के 30 दिन पहले तक का वातानुकूलित व साधारण बसों में आरक्षण करा सकते हैं, लेकिन यह व्यवस्था सही तरीके से नहीं चल रही है।
विज्ञापन

वातानुकूलित बसों में तो आरक्षण किया जा रहा है, लेकिन अन्य साधारण बसों में आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था तो पूरी तरह से धड़ाम पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम संदीप अग्रवाल का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ियों के कारण साधारण बसों में रिजर्वेशन नहीं हो पा रहा है। खामियों को जल्द दुरुस्त कराकर साधारण बसों में भी इस व्यवस्था को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed