फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Reservation started in roadways buses

रोडवेज बसों में यात्रियों के लिए आरक्षण की सुविधा शुरू

Fri, 04 Nov 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Reservation started in roadways buses
बांदा। अब रेलवे की तर्ज पर परिवहन निगम की बसों में भी यात्रियों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन टिकट के आरक्षण की व्यवस्था शुरू हो गई।
विज्ञापन

यात्रा से 30 दिन पहले यात्री अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा सहित राठ, हमीरपुर, महोबा बस स्टैंडों से यात्रियों ने दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर के लिए रिजर्वेशन कराया है।
परिवहन विभाग के प्रधान प्रबंधक (आईटी) यजुवेंद्र कुमार ने पिछले दिनों परिवहन निगम की वातानुकूलित व साधारण बसों में ऑनलाइन व ऑफलाइन आरक्षण व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके चलते मंडल के अफसरों ने यात्रियों के लिए यहां पर सुविधा लागू कर दी है। चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि दो नवंबर से बांदा सहित राठ, हमीरपुर, महोबा डिपो में एसी और साधारण रोडवेज बसों में आरक्षण की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंडों पर बुकिंग काउंटर खोला गया है। यहां पर टिकट का ऑफलाइन रिजर्वेशन कराया जा सकता है। इसके अलावा यात्रियों को ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी दी गई है।
यात्री बसों में यात्रा से 30 दिन पहले तक का रिजर्वेशन करा सकते हैं। बताया कि मंडल के बांदा, महोबा, हमीरपुर में दो दिन में 14 यात्रियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन रिजर्वेशन कराया है।

परिवहन विभाग ने यात्री को टिकट निरस्त कराने की सुविधा दी है। 24 घंटे पहले तक टिकट निरस्त कराया जा सकता है।
लेकिन उसे मूल किराया ही वापस किया जाएगा। जीएसटी और आठ रुपये अन्य कर के काट लिए जाएंगे। दो घंटे पहले आरक्षण निरस्त कराने पर मूल किराए में 10 फीसदी की कटौती की जाएगी।
बस के स्टेशन छोडने के बाद किराए की पूूरी राशि वापस नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed