{"_id":"2bdaad99e55fb5af51c74603388d0c40","slug":"republic-day-celebration-of-cultural-events-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र के जश्न में हर तरफ लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र के जश्न में हर तरफ लहराया तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमझिम बारिश के बीच गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ जोश और जश्न के साथ मनाई गई। सरकारी और गैरसरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। स्वतंत्रता सेनानी और उनके आश्रित सम्मानित किए गए। कमिश्नरी कार्यालय में आयुक्त मुरलीधर दुबे और डीआईजी कैंप कार्यालय में आईजी बीआर मीणा ने ध्वज फहराया। आईजी ने पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण कराई। कलेक्ट्रेट में डीएम सुरेश कुमार ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी विश्वेश्वर प्रसाद, मनभूषण सिंह और सांवले प्रसाद आर्य को सम्मानित किया गया। एडीएम दया शंकर पांडेय सहित सिटी मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन ने डीएम ने वृक्षारोपण किया। अध्यक्ष ओम प्रकाश खरे और महामंत्री सईद अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में भव्य रैतिक परेड आयोजित हुई। मंडलायुक्त ने सलामी दी। डीआईजी सहित एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने उन्हें स्मृति चिह्न दिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
एलआईयू उप निरीक्षक माता प्रसाद को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष वहीद नेता ने त्योहारों में अच्छी व्यवस्था के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कृपा शंकर पांडेय, सीओ सिटी विनोद सिंह और कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किए।
नगर पालिका में अध्यक्ष विनोद जैन ने ध्वज फहराया। ईओ वीके श्रीवास्तव, निरीक्षक हरी शंकर निरंजन सहित कर्मचारी व सदस्य उपस्थित रहे। महिला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता प्रथम अभिलाषा यादव, द्वितीय अनीता यादव और तृतीय शिवदेवी तथा सांत्वना पुरस्कार कामनी को दिया।
वाद विवाद में विजय लक्ष्मी, नीलम मिश्रा और मेघा कुमार पुरस्कृत हुईं। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.रामभरत सिंह तोमर ने भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ध्वज फहराया। प्रवक्ता डॉ.विवेक पांडेय, बिंदा प्रसाद, आलोक पांडेय, डॉ.विष्णु स्वरूप गुप्ता, आकांक्षा, शकुंतला आदि उपस्थित रहीं।
राजादेवी डिग्री कॉलेज में बुजुर्ग रामसेवक शिवहरे ने ध्वज फहराया और अध्यक्ष प्राचार्य डॉ.शैलेंद्र सिंह ने की। डॉ.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय (लड़ाका पुरवा, नरैनी रोड) में प्रबंधक जुबैरुद्दीन सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य डॉ.मनीष कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राएं छाते लेकर रिमझिम बारिश में सांस्कृतिक कार्यक्रम में डटी रहीं। यहां प्रबंधक शमीम बानो ने ध्वज फहराया। डीआईओएस एनडी वर्मा भी उपस्थित रहे।
खानकाह इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ.हाजी मोहम्मद फारूक ने झंडा फहराया। प्रधानाचार्य मोहम्मद शकील सहित स्टाफ मौजूद रहा। 157 छात्रों को स्वेटर बांटे गए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संतोष ढंढारिया ने ध्वजारोहण और डॉ.मनोज अवस्थी ने अध्यक्षता की। प्रबंधक लवलेश सिंह, प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेई शामिल रहे।
इकरा कान्वेंट स्कूल, मर्दननाका में मुशीर अहमद और न्यू मलका कान्वेंट में हाजी कमरुद्दीन ने ध्वज फहराया। फात्मा गर्ल्स हायर सेकेंड्री व इंटर कॉलेज में अध्यक्ष खुर्शीद अहमद खां और प्रधानाचार्य राफिया खानम व नादिर खां तथा दिलावर खां शामिल रहे।
इंडियन कान्वेंट हाईस्कूल में प्रधानाचार्य जेपी यादव, सरस्वती शिशु मंदिर (शास्त्री नगर) में महेंद्र कुमार भटनागर ने ध्वज फहराया। भाजपा अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल ने अध्यक्षता की। प्रधानाचार्य रामेंद्र कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। रामसेवक शिवहरे डिग्री कॉलेज, पचनेही में कार्यवाहक प्राचार्य विनीत कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
श्रीकृष्णा आइडियल हाई सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य मनीष कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जारी-एक में प्रधानाध्यापक पयश्वनी राम भारती, भूरागढ़ किले में बुंदेलखंड पुरातत्व एवं संरक्षण समिति प्रबंधक किशोर सिंह चंदेल,एकलव्य चेतना कृषक क्लब, छोटा पुरवा में पूर्व प्रधान रामकिशोर निषाद व क्लब अध्यक्ष इंद्राज मांझी ने ध्वजारोहण किया।
जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने ध्वज फहराया। बस ओनर्स एसोसिएशन, बांदा-बबेरू में अध्यक्ष रवि करण सिंह ने ध्वज फहराया। हाजी सरफराज अली, मयंक गुप्ता, विजय पाल सिंह, राजू खां, आदित्य दीपू आदि शामिल रहे।
जिला प्रोबेशन कार्यालय में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रमौलि श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इंद्रा राजन बाल निकेतन प्रिप्रेटरी स्कूली में प्रधानाचार्य कुमारी मनोरमा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
बबेरू। नगर पंचायत में अध्यक्ष सूर्य पाल सिंह यादव ने ध्वज फहराकर सफाई कर्मियों को कंबल व कपड़े बांटे। ईओ रामेश्वर द्विवेदी, लेखाधिकारी विजय पाल सिंह व सदस्यगण शामिल रहे। जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.अनिल कुमार सिंह, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य साधना तिवारी, सीएचसी में अधीक्षक डॉ.पीएन यादव, बार एसोसिएशन में अध्यक्ष रमेश सिंह पवार, महर्षि कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
सुखदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय, गौतमबुद्ध महिला महाविद्यालय, गया प्रसाद महाविद्यालय, भभुवा में भी ध्वजारोहण किया। एसडीएम विनय कुमार पाठक ने अपने कार्यालय में ध्वज फहराया।
स्कूली बच्चों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। बीटीसी, मुनीम सिंह भारतीय एजूकेशन, अतर्रा रोड में प्राचार्य अवनीश गुप्ता, सपा कार्यालय में विधायक विशंभर सिंह यादव और कस्तूरबा गांधी में वार्डेन ने ध्वजारोहण किया।
अतर्रा। सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रेम प्रकाश शुक्ल ने अपने कार्यालय में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने एसडीएम कार्यालय में झंडा फहराया। नगर पालिका में अध्यक्ष पुष्पा जाटव, उप निबंधक कार्यालय में माला सिंह, तथागत ज्ञान स्थली में प्रधानाचार्य केके अम्मा, तथागत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवशरण कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया।
डिग्री कॉलेज में प्राचार्य आरसी अग्निहोत्री, आयुर्वेदिक कॉलेज में प्राचार्य एके श्रीवास्तव, एचआईसी में प्रधानाचार्य डॉ.विनोद त्रिपाठी, शांति धाम स्कूल में फादर फ्रेडी, तुलसी फ्लावर मार्डन स्कूल में प्रधानाचार्य जुगुल सोनी, विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रबंधक अनिल मिश्रा, सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रधानाचार्य दिनेश गौतम ने ध्वजारोहण किया।
नेहरू कान्वेंट में प्रधानाचार्य डीएस चौधरी, बूटू बाई बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य महिमा पाठक, प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य हिम्मत गिरी, कृषि फार्म में अधीक्षक लेखराज निरंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। डढ़वा मानपुर ग्राम पंचायत भवन सहित बीहड़ इलाकों के कई स्कूलों में ध्वजारोहण नहीं हुआ।
नरैनी। राज कुमार इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, बेथेल मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्वर्गीय दीनदयाल आवासीय विद्यालय, प्राथमिक पाठशाला प्राचीन एवं नवीन, एमके मेमोरियल शिशु मंदिर, बजरंग आदि स्कूलों में प्रभातफेरी के बाद ध्वजारोहण हुआ। आयुर्वेद फार्मेसी, पनगरा में डॉ.मदन गोपाल वाजपेई ने ध्वजारोहण किया।
तहसील में एसडीएम सुनील कुमार, नगर पंचायत में अध्यक्ष सुनीता चौरसिया, कोतवाली में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार, कृषक समाज इंटर कॉलेज मेें प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने ध्वजारोहण किया।
कमासिन। विनोबा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अरुण श्रीवास्तव, थाने में थानाध्यक्ष हरीशरण सिंह यादव, अस्पताल में डॉ.पीएन यादव, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य शोभा वर्मा, ब्लाक में महेंद्र कुशवाहाने ध्वज फहाराया। इसी प्रकार इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में प्रबंधक नरेंद्र गुप्ता, ग्राम पंचायत में प्रधान बच्चूलाल यादव, बाल विकास कार्यालय में प्रभारी विद्या देवी ने ध्वजारोहण किया।