फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on seven including assistant teacher

Banda News: सहायक अध्यापक समेत सात पर रिपोर्ट

Fri, 10 May 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Report on seven including assistant teacher
नरैनी। प्रधानाध्यापक के साथ स्कूल में घुसकर मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सहायक अध्यापक सहित गांव के दो लोगों व चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गोरेपुरवा अंश नसेनी में उर्दू मीडियम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदयभान के साथ मंगलवार को सुबह सहायक अध्यापक मोमिन खान और गांव का समसुद्दीन व कमरुद्दीन और गांव के चार पांच लोगों ने स्कूल के कार्यालय में घुस कर गालियां देते हुए प्रधानाध्यापक को कुर्सी से नीचे गिरा दिया था और लात घूसों से पिटाई की थी।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। स्कूल के पास रहने वाले ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। कोतवाली प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों सहित चार पांच अज्ञात लोगो के खिलाफ स्कूल में संगठित होकर दंगा करने, जान से मारने की धमकी देने व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed