फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on four including the chairman of the company who defrauded crores of rupees

Banda News: करोड़ों ठगने वाले कंपनी के चेयरमैन समेत चार पर रिपोर्ट

Fri, 12 Sep 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 12 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Report on four including the chairman of the company who defrauded crores of rupees
बांदा। आवासीय प्लाट दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले प्लाटिंग कंपनी के प्रमुख लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी अधिवक्ता दिनेश निगम ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2017 में कानपुर नगर की एक कंपनी ने किस्तों में रुपये जमा कराने पर प्लाट दिलाने का झांसा दिया था। कंपनी ने वादा किया था कि 66 किस्तें पूरी होने के बाद प्लाट की रजिस्ट्री कर दी जाएगी। प्लाट न मिलने पर ब्याज सहित रकम लौटाई जाएगी।
विज्ञापन

कंपनी ने न तो प्लाट दिया और नहीं लोगों की रकम वापस कराई। अधिवक्ता ने बताया कि 66 किस्तों में नौ लाख 28 हजार 950 रुपये कंपनी में जमा किए थे। वादे के मुताबिक न तो प्लाट की रजिस्ट्री की गई और न ही रकम लौटाई गई। उल्टा कंपनी के लोगों ने ब्याज व रकम वापसी मांगने पर धमकी तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप भी लगाया कि कंपनी के संचालकों ने अन्य लोगों से भी करोड़ों रुपये ठग लिए हैं। अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उक्त धनराशि उसकी पत्नी पूर्णिमा निगम के खाते से रकम ट्रांसफर भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन जेके दीक्षित, मैनेजमेंट डायरेक्टर आदित्य प्रभाकर के अलावा आनंद सिंह (पता अज्ञात) व कानपुर नगर के लाजपत नगर निवासी राकेश कुमार निषाद के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed