फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on four for inciting a teenager to commit suicide

Banda News: किशोरी की खुदकुशी में उकसाने पर चार पर रिपोर्ट

Sat, 10 Aug 2024 03:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Report on four for inciting a teenager to commit suicide
बांदा। 18 दिन पूर्व किशोरी द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पिता ने साल भर पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के खिलाफ धमका कर राजीनामा का दबाव बनाते हुए खुदकुशी के लिए उकसाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी दत्तक पुत्री ने 22 जुलाई को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस प्रकरण में उसने बताया कि उसकी पुत्री के साथ वर्ष 2023 में गांव के दयाराम तिवारी के सहयोग से गिरजा, बलराम व पंचा ने दुष्कर्म किया था। इसका मुकदमा भी एससीएसटी व पाक्सो एक्ट में न्यायालय में विचाराधीन है। सभी जमानत पर हैं। इस प्रकरण में उक्त मुल्जिमान लगातार उसे धमकाते रहे थे। राजीनामा का दबाव बनाते रहे हैं। इससे उसकी पुत्री भयभीत रहने लगी थी। इसी के चलते उसने 22 जुलाई को खुदकुशी कर ली थी। शहर कोतवाली में सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



जमानत में छूटे आरोपी ने दो किशोरियों से की अश्लील हरकत, मारपीट
बांदा। जमानत में छूटकर आए आरोपी ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की बहन व पुत्री के साथ दुष्कर्म के इरादे से अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारा पीटा। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसके गांव का छेदीलाल उर्फ जागे तीन अगस्त को जमानत में जेल से छूटकर गांव आया है। उसने गांव में आते ही उसके घर में घुसकर उसकी बहन व पुत्री के साथ अश्लील हरकत कीं। विरोध करने पर मारा पीटा। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed