फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on five including husband in culpable homicide

Banda News: गैर इरादतन हत्या में पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Fri, 08 Sep 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 08 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Report on five including husband in culpable homicide
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपहरी गांव के मजरा दशरथ पुरवा की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। दहेज उत्पीड़न सहित गैर इरादतन हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा थाना अंतर्गत खोही गांव निवासी महेंद्र प्रताप वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसने बहन की शादी 23 जून 2018 को कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव के मजरा दशरथ पुरवा गांव निवासी देव कुमार के साथ की थी।
ससुरालीजनों द्वारा छह माह के बाद से ही 20 हजार रुपये नगद व एक बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, ननदे, व नंदोई द्वारा मारपीट करके प्रताड़ित किया गया। चार सितंबर की सुबह सात बजे फोन पर सूचना दी गई कि विद्या ने फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन

हम लोग बहन विद्या के ससुराल पहुंच कर देखा कि विद्या को दुपट्टे से फांसी लगाकर मार डाला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति देवकुमार, ससुर बाबू, नंनद गुड़िया उर्फ माया, व सरोज तथा नंदोई राजेंद्र प्रसाद पर दहेज उत्पीड़न सहित गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed