{"_id":"610448ee8ebc3e58694aca5e","slug":"report-of-rape-on-a-young-man-who-ran-away-before-marriage-banda-news-knp6433755107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले भाग निकले युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले भाग निकले युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। शादी की निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले भाग निकले युवक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसके माता-पिता पर भी दहेज अधिनियम की कार्रवाई की गई। हालांकि, आरोपी की मां जमानत पर छूट गई।
जसपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी की शादी पिछले वर्ष 2020 में तय थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी नहीं हो सकी और इस वर्ष पहली जुलाई को तिथि तय हो गई थी। शादी की तारीख नजदीक आते ही युवक भाग गया, जबकि शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री का आरोपी युवक ने शोषण किया।
साथ ही दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी तोड़ दी। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म और दहेज अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी युवक के पिता और मां को दहेज अधिनियम का आरोपी बनाया गया है। एसओ पीआर गौरव ने बताया कि युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। युवक की मां जमानत पर छूट आई है।