फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of rape of teenager filed after three months

बांदा : तीन माह बाद दर्ज हुई किशोरी से दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sun, 11 Oct 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Report of rape of teenager filed after three months
बांदा। अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की रिपोर्ट करीब तीन माह बाद दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी युवक और उसके माता-पिता और दो अन्य महिलाओं के विरुद्ध दुष्कर्म सहित पाक्सो और एससीएसटी एक्ट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, जबकि किशोरी का पिता डीएनए टेस्ट कराने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

गिरवा थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में पिता ने बताया कि 15 जुलाई को रात 10 बजे उसकी पुत्री को घर ले जाकर युवकों ने तीन दिन में दो बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तीसरी बार दुष्कर्म की कोशिश की तो पुत्री भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी विकास तिवारी, उसके पिता राजेंद्र तिवारी, मां सुनीता तिवारी तथा रामकली पत्नी खिलाड़ी और रामप्यारी पत्नी कल्लू के विरुद्ध धारा 376 (2)(1), 450, 120बी, 504, 506 आईपीसी और एससीएसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।

गिरवा थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं। उधर, किशोरी के पिता ने नरैनी क्षेत्राधिकारी को दी अर्जी में बताया कि पुलिस उसकी पुत्री का अब डीएनए टेस्ट कराना चाहती है, जबकि घटना को कई माह बीत चुके हैं। इस कारण वह बेटी का डीएनए टेस्ट कराने को सहमत नहीं है। इसके अलावा अगली कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed