{"_id":"66a2a617d3551687cd0c3b54","slug":"report-of-assault-and-riot-against-five-including-tindwari-police-station-in-charge-banda-news-c-212-1-bnd1005-113596-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तिंदवारी थानाध्यक्ष समेत पांच पर मारपीट व बलवा की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तिंदवारी थानाध्यक्ष समेत पांच पर मारपीट व बलवा की रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों से थाने में मारपीट के आरोप में तिंदवारी थानाध्यक्ष समेत पांच पर मारपीट, अभद्रता और बलवा की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विहिप जिलाध्यक्ष की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, पूरे प्रकरण की सीओ सदर जांच कर रहे हैं।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से पकड़ा था। उसके साथ किशोरी भी थी। इस पर तिंदवारी पुलिस उन्हें थाने लाई थी। यहां किशोरी की मां ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, जिला मंत्री दीपू दीक्षित व बजरंग दल जिला संयोजक केपी प्रजापति थाने पहुंचे थे।
विहिप जिलाध्यक्ष ने तहरीर में बताया कि 23 जुलाई को तिंदवारी थाने में कार्रवाई की जानकारी करने गए थे। तभी थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने उनके साथ अभद्रता की। सिपाही दीपक दुबे, फिरोज अंसारी और दो अन्य ने उनके गले में पड़ा गमछा जमीन पर फेंक दिया। रुद्राक्ष की माला तोड़ दी। दीपू दीक्षित व जिला संयोजक कल्लू प्रसाद को लाॅकअप में ले जाकर बेरहमी से पीटा। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर थानाध्यक्ष तिंदवारी, दो सिपाहियों और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।