फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of 271 samples is yet to come, Principal upset with the late report

271 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी, लेटलतीफ रिपोर्ट से प्रधानाचार्य खफा

Sat, 30 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Report of 271 samples is yet to come, Principal upset with the late report
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए पिछले 3 दिनों में भेजे गए कुल 271 नमूने झांसी लैब में लंबित हैं। मुंबई से परिवार के साथ लौट रहे प्रवासी मजदूर के शव के सैंपल की भी रिपोर्ट 48 घण्टे में प्राप्त नहीं हो सकी। इस पर मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य ने असंतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

शनिवार तक मेडिकल कालेज से 24 और नरैनी सीएचसी से 247 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट आना बाकी है। इन सैम्पलों में 28 को भेजे गए मृतक प्रवासी रविंद्र कुमार के शव का भी सैम्पल शामिल है। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने झांसी लैब से देरी से प्राप्त हो रहीं रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

कहा है कि इससे क्वारन्टीन और आइसोलेशन में भर्ती मरीजों का इलाज/डिस्चार्ज प्रभावित हो रहा है। उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया गया है। उधर, मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में शनिवार को 35 मरीज भर्ती हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 सक्रिय संक्रमित चित्रकूट जिले के हैं। महोबा के 6, हमीरपुर के 4 व बाँदा में एक सक्रिय संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed