फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report filed on 20 named and 200 unknown

20 नामजद और 200 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Report filed on 20 named and 200 unknown
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव में सड़क हादसे में महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव में पुलिस ने कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में 20 नामजद और 200 अज्ञात दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन

कमासिन थाना इंसपेक्टर रामाश्रय सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी की तहरीर पर खरौली गांव के 20 नामजद और 200 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर सेवेन क्रिमिनल लॉ एमेडमेंट एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित बलवा, मारपीट, हमला आदि 11 धाराएं लगाई गई हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को दोपहर खरौली गांव में डंपर की टक्कर से गर्भवती विकासा देवी (30) की मौत हो गई थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दी। इससे भड़के ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज में कुछ ग्रामीण तो पथराव में तीन सिपाही समेत चार लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed