{"_id":"6506010563861fa466032b58","slug":"report-against-two-in-electricity-theft-rs-117-lakh-recovered-banda-news-c-212-1-bnd1001-2570-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली चोरी में दो के खिलाफ रिपोर्ट, 1.17 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली चोरी में दो के खिलाफ रिपोर्ट, 1.17 लाख वसूले
Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
बांदा। पावर कारपोरेशन की टीम ने शनिवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। बिजली चोरी कर रहे दो लोगों के विरुद्ध थाना एंटी पावर थेप्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बकायेदारों से एक लाख 17 हजार रुपये की वसूली भी की गई है।
टीम ने महेश्वरी देवी चौराहा मंदिर गेट के पास कटिया डालकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी गई। इसी तरह बलखंडी नाका पुलिस चौकी के पास एक उपभोक्ता को अवैध केबिल लगाए हुए पकड़ा। दोनों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम ने छह बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
टीम में एसडीओ चंदन यादव, जेई साविंद्र पटेल व श्रीकांत नामदेव सहित पुलिस व स्टाफ शामिल रहा। अवर अभियंता साविंद्र पटेल ने बताया कि रविवार को विश्वकर्मा पूजा के बाद शाम तीन से पांच बजे तक पीली कोठी सुब स्टेशन की लाइनों के पेड़ काटे जाएंगे। सभी नियमित व संविदाकर्मी उपस्थित रहें।