फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report against ten on opening of shops in captivity

बंदी में दुकानें खुलने पर दस के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 23 Aug 2020 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Report against ten on opening of shops in captivity
बांदा। शासन से सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को बंदी घोषित होने के बावजूद दुकान खोलकर कारोबार कर रहे 10 दुकानदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हुई। भ्रमण के दौरान उन्हें अलीगंज पुलिस चौकी की नाक तले दुकानें खुली मिली थीं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने शनिवार और रविवार को आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य दुकानें खुलने पर प्रतिबंध लागू किया है। डीएम अमित सिंह बंसल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने शहर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अलीगंज पुलिस चौकी की नाकतले तमाम दुकानें खुली थीं। इस पर नाराजगी जताई और पुलिस को दुकानें बंद कराने व कार्रवाई के निर्देश दिए। अलीगंज पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने प्रतिबंधित दिन में दुकान खोलने वाले 10 दुकानदारों के विरुद्ध धारा 188 व 269 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें पप्पू पान/कोल्ड ड्रिंक, भगवती ट्रेडर्स, मामा-भांजा फास्टफूड, संजू पान भंडार, आकाश डेयरी व पान मसाला, बच्चा पान वाला, आलोक किराना स्टोर्स, यादव किराना स्टोर्स, गुप्ता स्वीट्स और बबलू स्वीट्स शामिल हैं।
चौकी प्रभारी ने अपनी तहरीर में कहा है कि 144 सीआरपीसी लागू होने के बाद भी दुकानों में भीड़ थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं था। दुकानदार और ग्राहक मास्क नहीं लगाए थे।

उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी कि बंदी के दिन दुकानें खुलने पर सख्ती से निपटा जाएगा। आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। बंदी के दिनों में पुलिस निरंतर गश्त करे और खुली दुकानों के संचालकों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed