{"_id":"660d9dfbbd95804c9d0c14b6","slug":"report-against-private-doctor-for-wrong-operation-banda-news-c-212-1-bnd1004-108874-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गलत आपरेशन करने पर प्राइवेट डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गलत आपरेशन करने पर प्राइवेट डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
कमासिन। बाएं हाथ में फैक्चर होने पर अस्पताल पहुंचीं महिला का कथित डाॅक्टर ने दोनों हाथों का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के एवज में पति से पहले 14 हजार रुपये ऐंठ लिए। फिर दूसरे हाथ के ऑपरेशन के 22 हजार की मांग की और महिला को अस्पताल में ही बंधक बना लिया। विवाद बढ़ने पर मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने कथित डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम जगऊ टोला निवासी 30 वर्षीय अनुसूचित जाति की महिला आरती पत्नी शिव विलाश के बाएं हाथ में फैक्चर हो गया। पति शिवविलाश इलाज कराने के लिए सुबह 10 बजे उसे कस्बे में दादौं रोड पर हरि क्लीनिक के नाम से संचालित प्राइवेट अस्पताल ले गया। साथ में उनके जेठानी उर्मिला देवी भी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद बाएं हाथ में फैक्चर होने की बात कही और ऑपरेशन की सलाह दी।
परिजनों का आरोप है कि डाॅक्टर ने इसके एवज में पहले 14 हजार रुपये जमा करा लिए। रात में 11:30 बजे आरती के बाएं हाथ के ऑपरेशन किया। रुपयों के लालच में कथित चिकित्सक ने महिला के पति शिवविलास व जेठानी उर्मिला को बिना बताए दाहिने हाथ का भी ऑपरेशन कर दिया। इसके एवज में 22 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
शिव विलास में चार हजार रुपये और जमा किए। लेन-देन व गलत आपरेशन को लेकर डाॅक्टर और परिजन में विवाद हुआ। आरोप लगाया कि बिना 22 हजार लिए डॉक्टर महिला को बाहर नहीं आने दे रहा था। मंगलवार को भी दोपहर तक अस्पताल में ही रखे रहा। पति शिव विलास थाने आया और तहरीर दी। पुलिस ने आरती व डॉक्टर को थाने बुलवाया। थानाध्यक्ष ऋषि देव सिंह ने बताया कि आरोपी फतेहपुर के नरौली (किशुनपुर) निवासी डाॅक्टर राधेश्याम शुक्ल उर्फ राजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।