{"_id":"6868270728b8210bf00378cb","slug":"remove-encroachment-from-canal-land-investigate-road-and-check-dam-construction-mp-banda-news-c-12-1-knp1023-1174648-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों की जमीन से अतिक्रमण हटवाएं, सड़क और चेकडैम निर्माण की हो जांच : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों की जमीन से अतिक्रमण हटवाएं, सड़क और चेकडैम निर्माण की हो जांच : सांसद
विज्ञापन
बांदा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की शुक्रवार को हुई बैठक में नहरों की जमीन से अतिक्रमण हटाने, सड़क और चेकडैम निर्माण की जांच कराने के लिए सांसद ने कहा। नमामि गंगे योजना के तहत पाइप लाइन डालने के सड़कों को खोदकर छोड़ने का भी मुद्दा उठा।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में सांसद कृष्णा देवी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन प्रतिनिधियों की शिकायत पर त्वरित ध्यान दिया जाए। जन प्रतिनिधियों ने सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। नवनिर्मित सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने पिछली बैठक के कामों की समीक्षा की। कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं संबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए। बांदा माइनर केन कैनाल की नहर पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को सड़क के किनारे की झाड़ियों की कटाई व बांदा-बबेरू रोड की मरम्मत का काम जल्द कराने के निर्देश दिए। अतिक्रमण को चिह्नित कर हटाने के लिए कहा।
सांसद ने जल-जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत की जांच के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए। मुद्रा लोन एवं मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को उद्योग के लिए ऋण दिलाने को कहा। बबेरू में जर्जर पोल बदलने और तिंदवारी व सिंघौली में विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए कहा। पीएम आवास योजना में जनपद का पांचवां स्थान होने पर सराहना की। कूडे़ का उचित निस्तारण, चेकडैमों के निर्माण कार्य की जांच कराने सहित चकबंदी कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आरईएस अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का काम जल्द पूरा कराया जाए। सिंहपुर मार्ग की मरम्मत कराई जाए। दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड शीघ्र बनवाने और अस्पतालों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी जे. रीभा, हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, बबेरू विधायक विशंभर यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -
बिजली के पोल ऊंचे स्थानों पर लगाएं
जलशक्ति राज्यमंत्री व तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद ने तहसील पैलानी के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बिजली के पोलों को ऊंचे स्थानों पर लगाने की बात रखी। कहा कि जहां विद्युत पोल नीचे लगे हैं, वहां बाढ़ के समय पानी भर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। सांसद ने अधिशासी अभियंता को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- --
भूखे-प्यासे भटकते रहे अधिकारी, भोजन पर भी उठे सवाल
बांदा। दिशा की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 से शुरू हुई। करीब दो बजे तक विभिन्न विभागों के अधिकारी इधर-उधर खाने के लिए भटकते रहे। प्रशासन की ओर से जिसे भोजन का जिम्मा दिया गया, उसकी लापरवाही भी सामने आई। कुछ अधिकारियों ने बताया कि सुबह बनी सब्जी में महक आ गई थी। रोटियां भी सूखी थीं। इससे कई अधिकारी भूखे होने के बावजूद बिना खाए चले गए। (संवाद)