फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   remembers Lohia

पुण्य तिथि पर सपाइयों ने लोहिया को याद किया

Thu, 12 Oct 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Thu, 12 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
remembers Lohia
सपा कार्यालय में डा.राममनोहर लोहिया की जयंती पर बोलते पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। समाजवादी चिंतक डा.राममनोहर लोहिया की 50वीं पुण्य तिथि पर सपा नेताओं ने श्रद्धांजलि देकर उनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। जिलाध्यक्ष ने निकाय चुनाव में वार्ड सदस्य चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से 15 अक्तूबर तक पार्टी कार्यालय में आवेदन जमा करने को कहा। गुरुवार को बिजलीखेड़ा स्थित जिला पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने कहा कि डा.लोहिया ने हमेशा गरीबों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। कहा कि नगर निकाय चुनाव में वार्ड सदस्य पद के लिए पार्टी का सिंबल लेने के इच्छुक कार्यकर्ता 15 तक आवेदन जमा करें। इसके बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में उपस्थित प्रदीप निगम लाला (बांदा) और राजबहादुर गुप्ता (अतर्रा) और उनकी पत्नी का स्वागत किया। यह दोनों हाल ही में क्रमश: बसपा व भाजपा से सपा में शामिल हुए हैं। गोष्ठी में आत्माराम यादव, अशोक सिंह गौर, हाजी सानिया खान, नंदकिशोर यादव, मनोज वर्मा, अमित सेठ भोलू, वृंदावन वैश्य, संजय यादव, मदन गोपाल कश्यप, शोभाराम कश्यप, ताहर खां, मुजम्मिल, जमालुद्दीन खां, आमिर खां, हनीफ अहमद, इरशाद खां, विमला देवी, प्रदीप जड़िया आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव प्रदीप यादव ने किया।

विज्ञापन


 

पुण्यतिथि पर विशेष प्रार्थना
बांदा (ब्यूरो)। डा. लोहिया बाल विद्या मंदिर में भी डा. लोहिया की पुण्य तिथि मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने विशेष प्रार्थना की। प्रधानाचार्य रमेशचंद्र हितैषी और संरक्षक वृंदावन वैश्य ने डा.लोहिया का जीवन परिचय बताया। टीचर नत्थूलाल विश्वकर्मा, उमा सोनी, रेशमा, प्रतीक्षा, स्मृति, शबाना, रेनू आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता नंदकिशोर त्रिपाठी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed