{"_id":"68c46e16b52b49cb1d0e2f94","slug":"recovery-of-rs-5-crore-will-be-made-from-those-who-do-not-get-houses-constructed-by-taking-one-or-two-installments-banda-news-c-212-1-sknp1008-133165-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एक-दो किस्त लेकर आवास न बनवाने वालों से होगी पांच करोड़ की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एक-दो किस्त लेकर आवास न बनवाने वालों से होगी पांच करोड़ की वसूली
Sat, 13 Sep 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संदीप तिवारी
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में वर्ष 2017-18 से अब तक पीएम आवास योजना (शहरी) 54,274 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 900 लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने पहली किस्त लेने के बाद आवास नहीं बनवाया है। 96 लाभार्थियों ने नींव बनवाने के बाद दूसरी किस्त ले ली, लेकिन मकान नहीं बनवाया। ऐसे लोगों को विभाग की ओर से नोटिस जारी करके वसूली की चेतावनी दी गई है।
पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत एक और दो किस्त लेकर मकान नहीं बनवाने वालों से करीब पांच करोड़ रुपये की वसूली की विभाग ने तैयारी शुरू कर दी गई है। लाभार्थियों को अंतिम नोटिस जारी कर 30 दिनों में आवास बनवाने या योजना का पैसा वापस करने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर आरसी जारी कर भू-राजस्व की भाति वसूली करने की चेतावनी दी गई है।
वहीं, लाभार्थियों का कहना है कि उनके पास रुपये नहीं हैं। जब मकान के लिए धनराशि मिली थी तो किसी के घर में लोग बीमार पड़ गए तो किसी का कारोबार मंदा हो गया। इलाज और कारोबार पर धनराशि खर्च हो जाने से यह लोग मकान नहीं बनवा पाए। इनका कहना है कि धंधा नहीं चलने से जीवनयापन ही मुश्किल हो गया है तो घर कहां से बनवाएं। इनमें से कई लोग तो रोज-रोजी की तलाश में महानगरों को चले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
मंडल के स्वीकृत पीएम आवास व डिफाल्टर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जनपद स्वीकृत आवास डिफाल्टर
बांदा 19,557 431
महोबा 13,424 357
हमीरपुर 13,268 068
चित्रकूट 8,020 140
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
योग- 54,274 996

आवास न बनवाने वाले लाभार्थियों से वसूली की तैयारी है। अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद आरसी जारी की जाएगी। 20 लाभार्थी पैसा वापस भी कर चुके हैं।
- अर्पित पांडेय, म्युनिसिपल सिविल इंजीनियर, पीएम आवास योजना बांदा-महोबा
-- -- -- -
लाभार्थियों को अंतिम नोटिस जारी करने के साथ ही आवास बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कई ने सरकारी नौकरी आदि लग जाने पर पैसा वापस कर दिया है।
- अर्जुन, म्युनिसिपल सिविल इंजीनियर, पीएम आवास योजना चित्रकूट