फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Records proving to be a hurdle in the investigation of enemy properties.

Banda News: शत्रु संपत्तियों की जांच में अभिलेख बन रहे बाधा

Tue, 18 Aug 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 18 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Records proving to be a hurdle in the investigation of enemy properties.
बांदा। पाकिस्तान चले गए परिवारों की संपत्तियों की पहचान और जांच में पुराने अभिलेख प्रशासन के लिए बड़ी बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 257 संपत्तियों की जांच चल रही है। इनमें कई जमीनों पर लोगों का लंबे समय से कब्जा है। प्रशासन इन कब्जेदारों से जमीन से संबंधित अभिलेख मांग रहा है।
जांच में सबसे बड़ी समस्या यह है कि पाकिस्तान जाने वाले परिवारों का पूरा दस्तावेजी डाटा उपलब्ध नहीं है। इससे यह पता लगाने में दिक्कत हो रही है कि आखिर कौन लोग पाकिस्तान गए थे और यहां उनकी कौन-कौन सी संपत्तियां थीं। दूसरी ओर कई जमीनों पर कई पीढ़ियों से लोग काबिज हैं। उन्हें भी यह जानकारी नहीं है कि उनकी जमीन शत्रु संपत्ति की श्रेणी में आ सकती है। जांच के दौरान बात सामने आने पर कब्जेदार इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


50 साल से अधिक पुराने अभिलेख भी जांच में चुनौती बने हैं। पुराने रिकॉर्ड में नाम, पते और संपत्ति का विवरण स्पष्ट नहीं होने से दस्तावेजों का मिलान करने में समय लग रहा है। प्रशासन उपलब्ध राजस्व अभिलेखों और कब्जेदारों से मिले दस्तावेजों के आधार पर संपत्तियों की स्थिति स्पष्ट करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 26 संपत्तियां शत्रु संपत्ति घोषित हो चुकी हैं। इनमें 24 की नीलामी हो चुकी है जबकि दो विवादित हैं। 24 संपत्तियों की नीलामी से भारत सरकार को करीब 45 लाख रुपये का राजस्व मिला है। वहीं 21 अन्य संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है।

---
15 दिन में खाली कराना चुनौती
पहले से घोषित शत्रु संपत्तियों पर कब्जे की स्थिति में संबंधित लोगों से अधिकार संबंधी अभिलेख मांगे जा रहे हैं। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर जमीन खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी। भारत सरकार ने ऐसी संपत्तियों को 15 दिन में कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने यह बड़ी चुनौती है।


----
शत्रु संपत्ति की जांच एक वृहद प्रक्रिया है। शत्रु देशों में जाने वाले परिवारों का कोई डाटाबेस नहीं है। साथ ही करीब 50 साल पुराने अभिलेखों को ढूंढना और जांचना भी कठिन काम है। जांच चल रही है, कुछ परेशानियां आती हैं लेकिन उनका समाधान निकाला जाएगा।

-एसके तिवारी, पर्यवेक्षक शत्रु संपत्ति, बुंदेलखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed