फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Received lifesaving crops

फसलों को मिली संजीवनी

Sun, 29 Nov 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 29 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Received lifesaving crops

बांदा। सूखती और मुरझाई खेती तथा परती पड़े खेतों के

विज्ञापन
लिए रविवार को हुई बारिश संजीवनी साबित हुई। हालांकि किसान इसे नाकाफी बता रहे हैं।

 दो दिनों तक छाए रहे बादल रविवार की शाम बरस पड़े। करीब 10 मिलीमीटर बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। चित्रकूटधाम मंडल में अक्तूबर के अंतिम दिन बारिश हुई थी।

फिर रोजाना मौसम गर्म और धूप का रहा। पानी नहीं बरसा। किसान बुवाई नहीं कर सके। बोई जा चुकीं फसलें मुरझा गईं। नवंबर की विदाई में रविवार को सुबह से गहरे बादल छा गए।

शाम तीन बजे लगभग 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। कुछ देर बाद बादल फिर बरसे। रुक-रुक कर कई बार मामूली बारिश हुई। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक चित्रकूटधाम मंडल में करीब 9.45 मिमी बारिश हुई।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट आई। इससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग में पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी एक-दो दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं।

उधर, कृषि वैज्ञानिक डा. मुलायम सिंह परिहार ने बताया कि फसलों की बुवाई के लिए करीब 40 मिमी बारिश की दरकार है। इतनी बारिश हो जाए तो किसानों को पलेवा नहीं करना पड़ेगा।

बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में रविवार को दोपहर हुई छिटपुट बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है। बारिश ने ठंड में भी इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed