{"_id":"690e3d04aac9e4911102dcc4","slug":"rear-tire-of-pickup-loaded-with-laborers-burst-12-injured-after-overturning-banda-news-c-212-1-bnd1017-135706-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मजदूरों से भरी पिकअप का पिछला टायर फटा, पलटने से 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मजदूरों से भरी पिकअप का पिछला टायर फटा, पलटने से 12 घायल
Sat, 08 Nov 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
पिकअप गाड़ी पलटने से घायल मजदूर। संवाद
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में काम करने वाले मजदूरों से भरी पिकअप का पिछला टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी। इसमें सवार चालक समेत 12 मजदूर गंभीर घायल हो गए। सभी को यूपीडा की तीन एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज किया गया।
महोबा जनपद निवासी प्रतीक उर्फ संजू ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के चैनेज नंबर 86 से मजदूरों को लेकर पिकअप देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव जा रही थी। शुक्रवार को सुबह 9ः30 बजे करीब बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनेज नंबर 76.1 किमी पर अचानक पिकअप गाड़ी का पिछला टायर फट गया।
जिससे गाड़ी तीन बार पलटी। इसमें सवार चालक महोबा निवासी प्रतीक उर्फ संजू (27), खन्ना के शिवशंकर (29), होरीलाल (25), बलराम (30), कुलदीप (18), गुढ़ा हमीरपुर के मूलचंद्र (40), कमलेश (42), अयोध्या (60), संतराम (35), संदीप (27), रामबान (26) व सुनील (30) गंभीर घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर यूपीडा की तीन एंबुलेंसों के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका इलाज हुआ। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि गाड़ी का पिछला टायर फटने होने से हादसा हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।