फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Reality is high, stay in Roja and prayer

रहमतों का अशरा है, रोजा और इबादत में रहें मशगूल

Thu, 30 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Reality is high, stay in Roja and prayer
छठवें रोजे पर एक साथ घर में इफ्तार करता परिवार। - फोटो : BANDA
बांदा। इस्लामी कैलेंडर के 9वें महीने रमजान में सहरी, रोजा, इफ्तार और अन्य इबादतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार (30 अप्रैल) को पहले अशरे (10 दिन) का छठवां रोजा था। यह अशरा रहमत का माना जाता है। लॉकडाउन के चलते इस साल मस्जिदों में होने वाली इबादतें घरों पर ही की जा रही है।
विज्ञापन

बच्चे, महिलाएं और बूढ़े भी रोजा व इबादतों में मशगूल हैं। उलेमा लगातार मुस्लिमों को यह मशविरा दे रहे हैं कि इफ्तार और ईद की तैयारियों में फिजूलखर्ची रोककर यह पैसा इन दिनों लॉकडाउन में परेशान हाल लोगों को पहुंचाएं।
विज्ञापन

स्कूल बंद हैं। ऐसे में हम घर में रहकर पढ़ाई के साथ रमजान के रोजे और इबादत कर रहे हैं। जो बच्चे रोजे की भूख-प्यास बर्दाश्त कर सकते हों, उन्हें रोजा रखना चाहिए। अपने घर, खानदान और मुल्क की सलामती के लिए दुआओं का यह अच्छा मौका है। -अब्दुल फहद सिद्दीकी
विज्ञापन
विज्ञापन

हिजरी सन 1441 का यह माहे रमजान अब तक का सबसे बेमिसाल है। लॉकडाउन की वजह से सभी लोग फुरसत में हैं। घर पर रहकर रोजा और सभी नमाजों और तरावीह के साथ तिलावत भी हो रही है। कोरोना से मुल्क को निजात दिलाने की दुआएं कर रहे हैं। -मुर्शिद खां।

रमजान का मुकद्दस महीना एक बार फिर हमें मिला है। लॉकडाउन में भले ही कुछ दुश्वारियां हैं लेकिन इस माह मुबारक की बरकतों और फजीलत में कोई कमी नहीं है। इस साल भी इस माह रहमतों का नुजूल होगा। हमें चाहिए कि पूरे माह इबादत, तिलावत और लोगों की मदद में गुजारें। -मोहम्मद सिनान।

अब्दुल फहद सिद्दीकी।

अब्दुल फहद सिद्दीकी।- फोटो : BANDA

मुर्शिद खां।

मुर्शिद खां।- फोटो : BANDA

मोहम्मद सिनान।

मोहम्मद सिनान।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed